{"_id":"65f200f917d5d4f1eb05d544","slug":"a-young-man-grabbed-rs-10-lakh-by-blackmailing-dehradun-news-c-5-1-drn1030-370595-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: तलाकशुदा महिला से मैट्रिमोनियल साइट पर दोस्ती, फिर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: तलाकशुदा महिला से मैट्रिमोनियल साइट पर दोस्ती, फिर दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
Thu, 14 Mar 2024 06:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 06:10 PM IST
सार
आरोप है कि आरोपी ने महिला को लालतप्पड़ स्थित एक रिजॉर्ट में मिलने बुलाया। वहां पर उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तलाकशुदा महिला को ब्लैकमेल कर एक युवक ने 10 लाख रुपये हड़प लिए। आरोपी ने महिला से मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर दोस्ती की और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने निजी पलों की वीडियो और तस्वीरें ले लीं। इसके बाद आरोपी महिला को ब्लैकमेल करने लगा। दिखावे के लिए उसने महिला से शादी भी कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसओ नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह महिला 2022 में मैट्रिमोनियल वेबसाइट के माध्यम से अजीत चौधरी निवासी वासीपुर अमरोहा से संपर्क हुआ था। उसने कुछ दिन बाद महिला को लालतप्पड़ स्थित एक रिजॉर्ट में मिलने बुलाया। आरोप है कि वहां पर उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह होश में आई तो उसे कुछ याद नहीं रहा। इस दौरान उसने निजी पलों की कुछ वीडियो भी बना लीं। इसके बाद महिला को धमकी दी कि वह इन वीडियो को वायरल कर देगा। दबाव बनाकर उसने महिला से 10 लाख रुपये ले लिए। यही नहीं दबाव बनाकर पीड़िता से शादी भी कर ली।
विज्ञापन
Uttarakhand: खरीदारों की सहमति के बगैर आवासीय परियोजना का विस्तार नहीं कर सकेंगे बिल्डर, बदले ये नियम
विज्ञापन
अभी कुछ ही दिन हुए थे कि आरोपी उसके साथ मारपीट भी करने लगा। आरोप है कि एक दिन अजीत ने उसके बच्चों के सिर पर पिस्तौल लगाई और उसे पुलिस को शिकायत न करने की धमकी दी। इसके कुछ दिन बाद पीड़िता की मां और भाई गजरौला पुलिस को लेकर आरोपी के घर भी गए। वहां पर समझौता हो गया और पीड़िता देहरादून आ गई। एसओ मोहन सिंह ने बताया कि महिला को अब भी अजीत चौधरी परेशान कर रहा था। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।