फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A young man committed suicide by hanging himself in New Yamuna Colony

Dehradun News: नई यमुना कॉलोनी में युवक ने फंदे से लटक कर जान दी

Thu, 12 Dec 2024 10:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 10:40 AM IST
विज्ञापन
A young man committed suicide by hanging himself in New Yamuna Colony
विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र की नई यमुना कॉलोनी में एक युवक ने घर पर फंदे से लटक कर जान दे दी। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार पुलिस को मंगलवार रात को दो बजे कंट्रोल रूम से नई यमुना कॉलोनी में युवक ने घर में पंखे पर लगाए गए फंदे से लटक कर जान देने की सूचना मिली। सूचना पर चौकी प्रभारी डाकपत्थर विवेक भंडारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने बेटे के कमरे में टेबल के गिरने की आवाज सुनी तो भीतर पहुंचे। देखा की उनका बेटा पंखे से लटका हुआ है। जब तक परिजन कुछ समझ पाते युवक ने दम तोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि मृतक की पहचान नई यमुना कॉलोनी निवासी चेतन शर्मा (20) पुत्र श्रीचंद शर्मा के रूप में हुई है। उन्होेंने बताया कि युवक अवसादग्रस्त था और काफी समय से घर पर ही रह रहा था। बताया कि वह अधिकांश अपने कमरे में रहता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed