फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A woman resident of Lakhanwala Khas village of Sahaspur

Dehradun News: महिला ने पति और जेठ पर लगाया मारपीट का आरोप

Sat, 04 Nov 2023 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
A woman resident of Lakhanwala Khas village of Sahaspur
सहसपुर थाना क्षेत्र के लक्खनवाला खास गांव निवासी महिला ने पति और जेठ पर मारपीट का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि पति और जेठ ने उससे 60 हजार रुपये और मोबाइल भी छीन लिए।
विज्ञापन




पुलिस को दी तहरीर में महिला ने कहा कि बीती 30 सितंबर को उसका विवाह गांव के एक युवक से हुआ था। आरोप लगाया विवाह के बाद पति और ससुराल पक्ष के लोग उसे अपने घर नहीं ले गए। वह मायके में ही रह रही है। ससुराल पक्ष के लोग दहेज में मोटर साइकिल और नकदी की मांग करते हैं।
विज्ञापन


बीते बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 12:30 बजे वह हरबर्टपुर जाने के लिए ई-रिक्शा के इंतजार में लक्खनवाला चौक पर खड़ी थी, जहां पति और जेठ आए। उसके साथ गाली गलौज और मारपीट शुरू कर दी। लात घूसों से पीटा। मोबाइल और 60 हजार रुपये भी छीन लिए। यह पैसे धान बेचकर आए थे, जिन्हें वह हरबर्टपुर बैंक में जमा करने के लिए ले जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




पति और जेठ ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट से शरीर पर कई गुम चोटें आई। चेहरे पर भी निशान पड़ गए। महिला ने मायके पक्ष को ससुराल पक्ष से खतरा बताया है। भविष्य में कोई घटना होने पर पति, जेठ और ससुराल पक्ष के लोग जिम्मेदार होंगे। थाना प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया कि मामला पति-पत्नी के विवाद का है। पति को थाने बुलाया गया है। आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed