फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A two-day national workshop on Mathematics and Science

दिव्यांगों के लिए बाधा रहित वातावरण बनाना जरूरी : डॉ. गीता खन्ना

Wed, 07 Feb 2024 02:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
A two-day national workshop on Mathematics and Science
Iगणित और विज्ञान शिक्षण चुनौतियों पर कार्यशाला का समापनI
विज्ञापन




समावेशी शिक्षा में दिव्यांगों के लिए गणित और विज्ञान शिक्षण चुनौतियों पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का समापन मंगलवार को हुआ। कार्यशाला उत्तराखंड मुक्त विवि, हल्द्वानी की ओर से यूसर्क के सहयोग से राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में हुआ। समापन उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना, राष्ट्रीय दिव्यांगजन संस्थान के अकादमिक हेड डॉ. सुरेंद्र ढालवाल ने किया। कार्यशाला में राष्ट्रीय पैरा एथलीट चैंपियन सुशील नीरज गोयल को भी सम्मानित किया गया।


डॉ. गीता ने कहा कि समावेशी समाज में ऐसे बहुत से उदाहरण हैं, जिससे समाज में दिव्यांगों का सशक्तिकरण हुआ है। हमें संवेदनशील होने के साथ दिव्यांगों के अधिकारों के प्रति जागरूक भी होना होगा। दिव्यांगों के लिए बाधा रहित वातावरण बनाना जरूरी है। डॉ. सुरेंद्र ढालवाल ने विशेष बच्चों की जांच के बाद उनके लिए पाठ्यक्रम निर्माण किए जाने की जरूरत पर जोर दिया। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार दिव्यांगों के लिए विशेष पाठ योजना के प्रावधानों को लागू किए जाने पर जोर दिया गया। कार्यशाला के संयोजक डॉ. सिद्धार्थ पोखरियाल ने कार्यशाला की रिपोर्ट प्रस्तुत की। विभागाध्यक्ष डॉ. डिगर सिंह फर्स्वाण ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर संस्थान के सहायक प्राध्यापक डॉ. पंकज कुमार ने सभी को धन्यवाद दिया। इस दौरान डॉ. राकेश रयाल, अनिल कंडारी, गोविंद सिंह रावत और डॉ. सुभाष रमोला मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed