फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A two-day Jaunsar Bawar Cultural Festival was organized

जौनसार बावर भवन निर्माण के लिए मिलेंगे दो करोड़ 50 लाख : मुख्यमंत्री

Mon, 26 Feb 2024 01:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
A two-day Jaunsar Bawar Cultural Festival was organized
I- दो दिवसीय जौनसार बावर सांस्कृतिक महोत्सव के समापन पर पहुंचे मुख्यमंत्री
विज्ञापन

I

I
I

I- जौनसार बावर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री ने की दो करोड़ 50 लाख की घोषणाI

जौनसार बावर सेवानिवृत्त कर्मचारी मंडल की ओर से कौलागढ़ स्थित अंबेडकर स्टेडियम में दो दिवसीय जौनसार बावर सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन हुआ। रविवार को समापन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जौनसार बावर भवन निर्माण के लिए दो करोड़ 50 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस भवन का उपयोग जरूरतमंद छात्रों के अध्ययन के लिए भी किया जाएगा। इस दौरान लोक कलाकारों की ओर से आयोजित लोक नृत्य में मुख्यमंत्री खुद थिरकने लगे। उन्होंने लोक कलाकारों के साथ झूमते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

मुख्यमंत्री ने जौनसार बाबर के संस्कृति की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संस्कृति अनोखी है। इसे बचाए रखने के लिए जरूरी प्रयास करने चाहिए। प्रतिवर्ष ऐसे महोत्सव का आयोजन किया जाना चाहिए। यह सांस्कृतिक समारोह हमारी विलुप्त होती लोक विरासत को संरक्षण प्रदान करने के साथ ही आने वाली पीढ़ी को लोक संस्कृति से परिचित करा रही है। राष्ट्र और संस्कृति को प्रत्यक्ष रूप से जानने का अवसर प्रदान करने वाला यह सांस्कृतिक समारोह, निश्चित रूप से हमारी आगामी पीढ़ी के लिए सामाजिक समरसता को प्रगाढ़ करने का भी कार्य करेगा। ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से कलाकारों को भी एक मंच और उनकी कला को प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने कहा कि हरीपुर में घाट निर्माण से उसके पौराणिक महत्व को भी पहचान मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
विज्ञापन






Iजौनसार बावर की पौराणिक संस्कृति रखती है अलग पहचानI

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड अध्यात्म और योग की भूमि होने के साथ संस्कृति, साहित्य और कला की भूमि भी है। उत्तराखंड ही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर अगर कहीं पौराणिक लोक संस्कृति को जीवित रखने और संजोए रखने का कार्य प्रमुखता से किया गया है तो वह हमारा जौनसार बावर का क्षेत्र है। जौनसार बावर की पौराणिक संस्कृति, देश व दुनिया में अपनी अलग पहचान रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




I
I

Iये रहे मौजूदI



इस दौरान विकास नगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, सेवानिवृत्त कर्मचारी मंडल के अध्यक्ष रणवीर सिंह तोमर, संरक्षक तुलसी सिंह तोमर, उपाध्यक्ष अतर सिंह, सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक केएस चौहान, भाजपा नेता प्रताप सिंह रावत, मूलत राम शर्मा, राम शरण नौटियाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed