{"_id":"654bdf4bd8b7b4fb6700c5b4","slug":"a-tractor-suddenly-lost-control-and-overturned-in-dehradun-news-c-5-1-drn1031-284018-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत, किशोर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत, किशोर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
I- प्रेमनगर में नकटपुर बैंड कोटड़ा संतौर की ढाल पर हुआ हादसाI
प्रेमनगर क्षेत्र में एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक की मौत हो गई। जबकि, साथ में बैठा किशोर घायल हो गया। घायल को प्रेमनगर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है।
एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि हादसा नकटपुर बैंड के पास ढाल पर हुआ। मृतक की पहचान देवेंद्र कुमार निवासी टीडीसी कॉलोनी, प्रेमनगर के रूप में हुई है। जबकि, उसके साथ बैठा किशोर आर्यन निवासी मसंदावाला, गढ़ी कैंट घायल हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि देवेंद्र कुमार ट्रैक्टर चला रहा था। वह बुधवार करीब साढ़े तीन बजे आर्यन के साथ कोटड़ा संतौर की ओर जा रहा था। इस दौरान जैसी ही ट्रैक्टर ढाल पर पहुंचा तो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। नीचे दबे देवेंद्र और आर्यन को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
दोनों घायलों को प्रेमनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल किशोर को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया है कि देवेंद्र इस ट्रैक्टर पर ड्राइवर था। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। शव का बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।