{"_id":"64f63025b4d91af1b6084566","slug":"a-sudden-fire-broke-out-in-a-shoe-foam-manufacturing-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-238050-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कंपनी में भड़की आग, 40 हजार का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कंपनी में भड़की आग, 40 हजार का नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन
जूते का फोम बनाने वाली कंपनी में वेल्डिंग की चिंगारी से लगी आग
औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई अंतर्गत जूते का फोम बनाने वाली कंपनी में अचानक आग भड़क गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए करीब आधा घंटे में आग का काबू पाया। आग की वजह वेल्डिंग कार्य के दौरान उठी चिंगारी बताई जा रही है। आग से करीब 40 हजार का फोम और अन्य सामान जल गया।
सेलाकुई स्थित फायर स्टेशन के कर्मचारियों को सोमवार की सुबह 10:18 बजे सूचना मिली कि औद्योगिक क्षेत्र में स्थित प्रकाश लिमिटेड कंपनी में आग लग गई है। फायर स्टेशन अधिकारी मुन्ना लाल के नेतृत्व में दमकल के दो वाहन मौके पर पहुंचे। तेजी से आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया। करीब 30 मिनट तक चले अभियान के बाद आग पर काबू पा लिया गया। जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।
विज्ञापन
एफएसओ ने बताया कि दो गाड़ी मौके पर भेजी गई थी, लेकिन एक ही गाड़ी से आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि प्रोडक्शन रूम के समीप ही वेल्डिंग का कार्य चल रहा था। वेल्डिंग से निकली चिंगारी फोम पर गिरी, जिससे पहले आग सुलगी और फिर तेजी से भड़कने लगी।
विज्ञापन
पहले कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन लपटे बढ़ती देख उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। कंपनी के मालिक प्रकाश कुमार ने बताया कि आग से करीब 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ। कंपनी में करीब 60 लाख रुपये का सामान रखा हुआ था।