{"_id":"64c6b60eaba54f0b51028a54","slug":"a-meeting-was-organized-on-various-burning-issues-of-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-212775-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: प्रदेश में सशक्त भू-कानून लागू करने की वकालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: प्रदेश में सशक्त भू-कानून लागू करने की वकालत
विज्ञापन
विज्ञापन
गढवाल सभा भवन में विभिन्न मुद्दों को लेकर बैठक आयोजित
क्षेत्रफल के आधार पर किया जाए परिसीमन
दिनकर विहार स्थित गढ़वाल सभा के भवन में उत्तराखंड के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकासनगर के साथ ही हरबर्टपुर और सेलाकुई गढ़वाल सभा के पदाधिकारी शामिल हुए। एक स्वर में सशक्त भू कानून लागू करने की मांग की गई।
वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में स्थायी के बजाय मूल निवास की व्यवस्था लागू की जानी चाहिए। परिसीमन का आधार आबादी के बजाय क्षेत्रफल होना चाहिए। कहा कि राज्य गठन के 23 साल बाद भी प्रदेश में बेरोजगार है। लोग पलायन का दंश झेल रहे हैं। सशक्त भू कानून न होने की वजह से बाहरी लोग उत्तराखंड की जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं।
विज्ञापन
कहा कि जिस कल्पना के साथ उत्तराखंड राज्य का गठन हुआ, वह आज भी अधूरी है। अपने हक के लिए उत्तराखंडवासी को आज भी संघर्ष करना पड़ रहा है। एक स्वर में इन मुद्दों को लेकर सरकार पर दबाव बनाने की बात कही गई। बैठक में विकासनगर गढ़वाल सभा के अध्यक्ष राजू बिंजोला, हरबर्टपुर गढ़वाल सभा के अध्यक्ष संतोष रावत, सुमन मोहन ममगाई, एडवोकेट अनिल कंडवाल, त्रिलोक सिंह रावत, साहित्यकार हेमचंद्र सकलानी, डॉ. कामेश्वर डिमरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन