फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A meeting of District Animal Cruelty Prevention Committee

निराश्रित गोवंश को ठंड से बचाने के लिए भेजें गोशाला : डीएम

Sat, 06 Jan 2024 12:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
A meeting of District Animal Cruelty Prevention Committee
I-जिलाधिकारी ने जिला पशु क्रूरता निवारण समिति के साथ की बैठक
विज्ञापन

I

I-गोवंश को गोशाला में शिफ्ट कर नियमित उपलब्ध कराएं सूचना : डीएमI

जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में जिला पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि निराश्रित गोवंश को गोशाला में शिफ्ट कर इसकी नियमित सूचना उपलब्ध कराई जाए। निर्देशित किया कि शीतलहर में घुमंतू पशुओं को ठंड से बचाने के लिए ऐसे पशुओं को नजदीकी गोशाला में भेजा जाए।



गोशाला में विद्युत एवं पानी की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को संबंधित विभागों के साथ संयुक्त निरीक्षण करते हुए करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि छरबा एवं प्रेेमनगर में गोसदन का कार्य गतिमान है, जो अगले महीने तक पूर्ण हो जाएगा। विकासखंड स्तर पर गोसदन के लिए स्थल चयनित कर लिए गए हैं।
विज्ञापन




निराश्रित पशुओं पर चिप लगाए जाने के कार्य की जानकारी लेेने पर नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि चिप लगाने की फाइल चलाई गई है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, पुलिस अधीक्षक क्राइम मिथलेश सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विद्याधर कापड़ी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed