फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A master plan will be prepared to develop Tehri Lake as a global tourist destination

Dehradun News: टिहरी झील को वैश्विक पर्यटन डेस्टीनेशन के रूप में विकसित करने का बनेगा मास्टर प्लान

Mon, 16 Feb 2026 07:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
A master plan will be prepared to develop Tehri Lake as a global tourist destination
- झील के चारों ओर रिंग रोड और दो हेलिपैड भी बनेंगे
विज्ञापन

- मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों को दिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा, टिहरी झील को वैश्विक पर्यटन डेस्टीनेशन के रूप में विकसित करने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। झील के चारों ओर रिंग रोड के साथ दो हेलिपैड भी बनाए जाएंगे।
सोमवार को सचिवालय में मुख्य सचिव ने पर्यटन विकास परिषद की टिहरी झील पर्यटन विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सचिव पर्यटन को उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के स्तर पर टिहरी झील एवं उसके समीपवती क्षेत्रों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने व अवस्थापना सुविधाओं के विकास की योजनाओं के क्रियान्वयन से पहले टिहरी झील पर्यटन डेस्टीनेशन का मास्टर प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने कहा, टिहरी झील को वैश्विक गतंव्य के रूप में विकसित किए जाने संबंधी केंद्र सरकार को भेजे जाने वाले प्रस्ताव में शामिल किया जाए। मास्टर प्लान तैयार करने के लिए अनुभवी परामर्शदाता की नियुक्ति के साथ पर्यटन विभाग को अपनी कार्ययोजना तैयार करने को कहा। झील के चारों ओर रिंग रोड तैयार करने की कार्ययोजना में तेजी लाने, प्रस्तावित सी प्लेन योजना के साथ रिंग रोड व दो हेलिपैड बनाए निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, रिंग रोड बनने से अन्य अवस्थापना सुविधाओं के विकास में भी तेजी आ सकेगी। इसके अलावा ऋषिकेश मुनि की रेती व चंपावत के लोहाघाट में पर्यटन विकास से संबंधित योजनाओं के प्रस्ताव भी शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में सचिव दिलीप जावलकर, श्रीधर बाबू अदांकी, अपर सचिव अभिषेक रोहेला, गिरधारी सिंह रावत समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed