फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A massive fire broke out in the factory

Dehradun News: फैक्टरी में लगी भीषण आग, कई सिलिंडर फटे, धमाकों से सहमे लोग

Sun, 14 Dec 2025 08:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 08:59 PM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out in the factory
सेलाकुई में परफ्यूम बनाने वाली कंपनी की फैक्टरी में लगी आग। संवाद
- सेलाकुई के श्री बालाजी इंस्डट्रीज की फैक्टरी में दोपहर 1.50 बजे लगी आग
विज्ञापन

- घटना में मामूली तौर पर झुलसे हैं दो कर्मचारी
- करीब पांच घंटे 10 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमकर्मियों ने आग पर पाया काबू

संवाद न्यूज एजेंसी

सेलाकुई। औद्योगिक क्षेत्र में अकबर कॉलोनी के पास स्थित श्री बालाजी इंस्डट्रीज की फैक्टरी में रविवार को भीषण आग लग गई। एक के बाद एक सिलिंडर फटने से धमाके होने लगे। घटना में दो कर्मचारी मामूली तौर पर झुलसे हैं। अग्निशमनकर्मियों ने करीब पांच घंटे 10 मिनट की कड़ी मशक्कत और सेलाकुई के साथ देहरादून, ऋषिकेश, विकासनगर व हरिद्वार से मंगवाए गए 14 अग्निशमन वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया।
पुलिस को दोपहर करीब 1.50 बजे फरफ्यूम बनाने वाली बालाजी इंस्डट्रीज की फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली। थाना प्रभारी पीडी भट्टी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक फैक्टरी में मौजूद 10-12 कर्मचारी भागकर बाहर आ चुके थे। दो कर्मचारी मामूली तौर पर झुलसे थे। सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। अगलगी के बीच फैक्टरी में लगातार सिलिंडर के धमाके हो रहे थे। आग की बड़ी-बड़ी लपटें बगल में स्थित सीट कवर बनाने की फैक्टरी और डिक्सन कंपनी के गोदाम तक पहुंचने लगी। मौके पर पहुंचे एसपी देहात ने जिले के साथ हरिद्वार से भी अग्निशमन वाहन मंगवाए। शाम करीब सात बजे आग पर काबू पाया गया। इस दौरान फैक्टरी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

--------
वर्जन

शाम सात बजे तक आग पर काबू पा लिया गया था। जिले के अग्निशमन केंद्रों से 14 और हरिद्वार से दो वाहन मंगवाए गए थे लेकिन हरिद्वार के वाहनों का प्रयोग करने से पहले आग को बुझा दिया गया। अग्निशमन विभाग घटना की जांच कर रिपोर्ट तैयार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पंकज गैरोला, एसपी देहात, विकासनगर

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed