फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A man swindled Rs 53 lakh from an accountant by posing as the director of a company

Dehradun News: खुद को कंपनी का डायरेक्टर बता अकाउंटेंट से ठगे 53 लाख रुपये

Wed, 27 Nov 2024 12:29 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
A man swindled Rs 53 lakh from an accountant by posing as the director of a company

विज्ञापन




एक कार कंपनी का डायरेक्टर बताया था आरोपी ने, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

शातिर साइबर ठग ने कार शोरूम के अकाउंटेंट से खुद को कंपनी का डायरेक्टर बताकर 53 लाख रुपये ठग लिए। ठग ने अकाउंटेंट को व्हाट्सएसप पर डायरेक्टर की डीपी लगाकर बात की थी। इस वजह उसे उसे विश्वास भी हो गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।


ठगी का शिकार गोविंदगढ़ निवासी संजय मदान हुए हैं। वह यहां बीएम ह्यूंडई में अकाउंटेंट हैं। गत 24 नवंबर को उनके व्हाट्एसप पर सचिन अजमानी का मैसेज आया। अजमानी कंपनी के डायरेक्टर हैं। कथित अजमानी ने कहा कि यह उनका नया नंबर है। इसे सेव भी करने को कहा। अगले दिन मैसेज आया। इसमें कंपनी के बैंक फंड का विवरण उनसे मांगा गया। संजय ने यह भेज दिया। इसके बाद उनसे प्रोजेक्ट के नाम पर 50 लाख रुपये मांगे गए। संजय ने 38 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से भेज दिए। इसके बाद ठग ने 50 लाख रुपये और भेजने को कहा। संजय जब इतनी बड़ी रकम का इंतजाम नहीं कर पाए तो उसने 15 लाख रुपये और ट्रांसफर कर दिए। कुल 53 लाख रुपये ठग के दिए अकाउंट में चले गए। 26 नवंबर को जब ठग ने 35 लाख रुपये और भेजने को कहा तो संजय को शक हुआ। संजय ने अपने असली डायरेक्टर सचिन अजमानी से उनके आधिकारिक नंबर पर संपर्क किया। तब पता चला कि सचिन अजमानी ने कोई भी पैसे नहीं मांगे थे और वह खुद ऐसी किसी बातचीत से अनजान थे। तब ठगी किए जाने का पता लगा। इसके बाद साइबर थाने में तहरीर दी गई। एसएचओ पटेलनगर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed