{"_id":"696fd70db60d5fda010de663","slug":"a-man-posing-as-a-bank-employee-duped-a-youth-of-rs-105-lakh-dehradun-news-c-5-1-drn1031-883858-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बैंक का कर्मचारी बनकर युवक से 10.5 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बैंक का कर्मचारी बनकर युवक से 10.5 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
कैंट थानाक्षेत्र निवासी युवक से बैंक का कर्मचारी बनकर किसी ने 10.5 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने नेट बैंकिंग शुरू करने का झांसा देकर फोन हैक किया। पुलिस ने इस मामले में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
थानाध्यक्ष केके लूंठी के मुताबिक घटना 16 जनवरी की है। पीड़ित ने तहरीर देकर बताया कि उसका पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। कुछ दिन पूर्व उनका बैंकिंग एप्लीकेशन बंद हो गया था। इसे शुरू करवाने के लिए उन्होंने कस्टमर केयर को फोन किया। इस पर उनकी ओर से 24 घंटे में बैंक की तरफ से कॉल आने की बात कही। उनके पास दोपहर के समय व्हॉट्सएप पर कॉल आया।
युवक खुद को बैंक का कर्मचारी बता रहा था। उसने एप्लीकेशन को शुरू करने के लिए कॉल करने की बात कही। उसने लॉगइन करने के लिए दो-तीन स्टेप बताए। इसके बाद उनका फोन हैक हो गया। इस बीच आरोपी ने उनके खाते से चार बार में कुल 10.5 लाख रुपये निकाल लिए। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
I
I
Iगूगल पर डॉक्टर की तलाश पड़ी भारी, लगी 1.31 लाख की चपत
I
रायपुर थानाक्षेत्र निवासी एक युवक को गूगल पर डॉक्टर खोजना भारी पड़ गया। किसी अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर उसका फोन हैक किया और 1.31 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि घटना 12 जनवरी की है। इस मामले में पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गूगल पर डॉक्टर का नंबर खोज रहा था। इस दौरान कुछ नंबर दिखाई दिए। उन्होंने एक नंबर पर कॉल किया। बात करने वाले व्यक्ति ने उनसे एक एप्लीकेशन डाउनलोड करवा लिया। इसके बाद उनका फोन हैक हो गया। उनके फोन से 1.31 लाख रुपये निकाल लिए। उनका कहना है कि उन्होंने किसी भी तरह का ओटीपी या खाते से जुड़ी जानकारी नहीं दी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Iसेवानिवृत नौसैनिक से लाभ का झांसा देकर 7.4 लाख रुपये हड़पे I
पटेलनगर थानाक्षेत्र निवासी एक सेवानिवृत्त नौसैनिक को जमीन क्रय-विक्रय में पैसे लगाकर बड़े लाभ का झांसा देकर 7.4 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने इस मामले में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह अधिकारी के अनुसार मामला करीब तीन वर्ष पहले का है। पीड़ित अदोहीवाला निवासी सेवानिवृत्त नौसैनिक राजेश नेगी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी मुलाकात अशोक कुमार नाम के युवक से हुई थी। जमीन क्रय-विक्रय के लिए उसने 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मांगी थी। इस पर उसने कुछ प्रतिशत लाभ का आश्वासन दिया था। उन्होंने उसे 12 लाख रुपये दे दिए। बाद में उन्हें पता चला कि वह कोई भी भूमि नहीं खरीद रहा है। जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो वह टालमटोल करने लगा। आरोप है कि दबाव बनाने पर उसने धमकी भी दी। इसमें से उसने 4.6 लाख रुपये लौटा दिए। कई वर्ष बीतने के बाद अब तक उसने शेष धनराशि नहीं दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।