फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A man posed as a relative and cheated a youth for Rs 1.90 lakh

Dehradun News: खुद को रिश्तेदार बताकर युवक से 1.90 लाख रुपये ठगे

Sat, 01 Feb 2025 01:56 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
A man posed as a relative and cheated a youth for Rs 1.90 lakh
शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक के साथ 1.90 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। साइबर ठग ने खुद को युवक का रिश्तेदार बताकर वीजा नवीनीकरण के नाम पर अलग-अलग खातों में रकम मंगवाई। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र निवासी शहजाद खान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 जनवरी को फेसबुक के माध्यम से उनके पास एक व्यक्ति का कॉल आया था। आरोपी खुद को रिश्तेदार होने का दावा कर रहा था। बोल रहा था कि वह दुबई से उनका भाई वसीम अहमद है। उसे वीजा नवीनीकरण के लिए कुछ पैसाें की जरूरत है। वह कुछ दिनों के बाद पैसे वापस लौटा देगा। पीड़ित के मुताबिक आरोपी ने एक वीजा एजेंट का नंबर दिया। उसने अलग-अलग खातों में कुल 1.90 लाख रुपये डलवाए थे। इसके बाद पता चला कि बात करने वाला व्यक्ति ठग है। शहर कोतवाल चंद्र भान सिंह अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed