फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A large number of tourists reached Chakrata on Saturday

Dehradun News: वीकेंड पर फुल हुआ चकराता, होटल और रिजॉर्ट संचालकों के चेहरे खिले

Sun, 24 Dec 2023 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
A large number of tourists reached Chakrata on Saturday
I-क्रिसमस मनाने बड़ी संख्या में पहुंचे सैलानी, गुलजार हुए पर्यटक स्थलI
विज्ञापन


वीकेंड और क्रिसमस मनाने शनिवार को बड़ी संख्या में सैलानी चकराता पहुंचे। यहां अधिकांश होटल, रिजॉर्ट, होम स्टे और काटेज फुल हो गए हैं। होटल, रिजॉर्ट संचालकों के साथ ही स्थानीय व्यापारियों के चेहरे पर खुशी झलक रही है। पर्यटक स्थल गुलजार हो गए हैं।

गाजियाबाद, मेरठ, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश आदि राज्यों से सैलानी क्रिसमस मनाने चकराता और आसपास के पर्यटक स्थल पर पहुंचे हैं। सैलानी और स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि यदि क्रिसमस पर बर्फबारी हो जाए तो जश्न दोगुना हो जाएगा। मैदानी क्षेत्रों से हर साल पर्यटक क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने चकराता पहुंचते हैं। होटल व्यवसायी विशाल वर्मा, चरण चौहान, वरुण सिंह, अनुपम, रघुवीर चौहान, प्रशांत, शुभम का कहना है कि नवंबर में इक्का-दुक्का पर्यटक ही चकराता पहुंचे थे, लेकिन क्रिसमस को लेकर सैलानियों में उत्साह है। एडवांस बुकिंग की हुई है। गाजियाबाद से पहुंची रुपाली, शैलेंद्र चावला, जतिन नाथ, शैफाली ने बताया कि चकराता में दूसरे पर्यटक स्थलों की तरह भीड़-भाड़ और जाम से नहीं जूझना पड़ता है। सुकून के साथ छुट्टियों को एंज्वॉय किया जा सकता है।
विज्ञापन




Iसैलानियों के लिए स्पेशल इंतजामI

क्रिसमस और नए साल के जश्न को यादगार बनाने के लिए चकराता क्षेत्र के होटल, होम स्टे और काॅटेज में पर्यटकों के लिए स्पेशल डिमांड पर बौन फायर, डीजे नाइट, गाला डिनर, कैंपिंग की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iयहां पहुंच रहे पर्यटकI



चकराता के साथ ही सैलानी टाइगर फाल, गढबैराट, लोखंडी, जाड़ी, कोटी, कनासर, रामताल गार्डन, नवीन चकराता, चौरानी डांडा आदि स्थलों पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed