फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A large number of tourists arrived on the weekend in the Queen of Hills, Mussoorie, most of the hotels in the city were full

पहाङो की रानी मसूरी में वीकेंड पर बङी संख्या में पहुंचे पर्यटक, शहर के अधिकांश होटल फुल

Sun, 22 May 2022 12:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
A large number of tourists arrived on the weekend in the Queen of Hills, Mussoorie, most of the hotels in the city were full
पहाड़ों की रानी मसूरी में वीकेंड पर फिर बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से ट्रैफिक व्यवस्था धड़ाम हो गई और पुलिस को जमकर पसीना बहाना पड़ा। वहीं, बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से अधिकांश होटल पैक हो गए। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के चेहरे भीड़ देखकर खिल उठे। भीड़ से शहर के पर्यटक स्थलों में दिनभर रौनक बनी रही।
विज्ञापन

वीकेंड पर शहर की मालरोड समेत सभी पर्यटन स्थल पर्यटकों से गुलजार रहे। मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि वीकेंड पर शहर के करीब 70 फीसदी होटल फुल हो गए। उम्मीद है कि देर शाम तक शहर के होटल 80 फीसदी तक पैक हो जाएंगे। बताया कि शहर में खुशनुमा मौसम का लुत्फ उठाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे, जिसका लाभ पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को मिल रहा। होटलों में लगातार पर्यटक बुकिंग के लिए पूछताछ कर रहे, जिनमें सबसे अधिक एनसीआर, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और यूपी के शामिल है।
विज्ञापन

दिल्ली की शर्मिला सिंह ने कहा कि मसूरी का खुशनुमा मौसम और खूबसूरत वादियों को देखने के बाद वापस जाने का मन नहीं कर रहा। पंजाब के लुधियाना के जसविंदर सिंह ने कहा कि मसूरी आकर कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम में फंसे, लेकिन पुलिस ने जाम खोल दिया। कहा कि शहर में पहुंचते ही रास्ते की पूरी थकान मिट गई। उधर, शहर कोतवाल गिरीश चंद्र शर्मा ने बताया कि शहर में ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात किया गया। शहर में कहीं भी कोई जाम नहीं लगा। पूरी कोशिश है कि शहर में जाम न लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed