{"_id":"682650fbf3488a24460b12da","slug":"a-huge-crowd-gathered-in-the-tiranga-yatra-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-691461-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
Fri, 16 May 2025 02:09 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Fri, 16 May 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के सम्मान में भाजपा की ओर से नगर में तिरंगा शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें जन सैलाब उमड़ा। सभी धर्म-संप्रदायों के लोगों ने प्रतिभाग कर एकता का संदेश दिया। स्कूली छात्र-छात्राओं व युवाओं का उत्साह देखने लायक रहा। यात्रा नगर के बाबूगढ़ चुंगी के पास स्थित हाईवे ग्राउंड से प्रारंभ होकर मंडी चौक, गीता भवन, पहाड़ी गली चौक, अस्पताल रोड तिराहा होते हुए डाकपत्थर चौक पर पहुंची। विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, हरबर्टपुर नगर पालिका चेयरमैन नीरू देवी, जिलाध्यक्ष मीता सिंह के संयुक्त नेतृत्व में निकली यात्रा में भारी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग भी शामिल हुए। इसके साथ ही व्यापार मंडल का भी पूर्ण सहयोग रहा। यात्रा में नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं व भारी संख्या में युवाओं ने प्रतिभाग किया। यात्रा के दौरान नगर क्षेत्र का वातावरण देशभक्ति के नारों व भारत माता की जयकारों से गूंजता रहा।विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि देश के कुशल नेतृत्व और सेना के कड़े एक्शन से पाकिस्तान तीन दिन के भीतर ही घुटनों पर आ गया। देश की सेना ने आतंकवादियों की मांद में घुसकर उनके ठिकानों को तबाह करने का काम किया है। सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने कहा कि जब भी वक्त आया है तो देश की जनता ने एकजुट होकर दुश्मन को अपनी ताकत दिखाने का काम किया है। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता, नीरज ठाकुर, अरुण मित्तल, विनोद कश्यप, जनार्दन जोशी, शुभम गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन