फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A house was burnt to ashes due to fire in Chandalgarhi of the city, SDM reached the spot and gave financial assistance to the victim's family

शहर के चंडालगढी में आग लगने से एक घर जलकर हुआ राख,एसडीएम ने मौके पर पहुंच कर पीङित परिवार को दी आर्थिक सहायता

Wed, 08 Jun 2022 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
A house was burnt to ashes due to fire in Chandalgarhi of the city, SDM reached the spot and gave financial assistance to the victim's family
आग लगने से एक आवासीय भवन जलकर राख हो गया। परिवार वालों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस के जवान मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाई। एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सात हजार की आर्थिक सहायता का चेक दिया।
विज्ञापन

चंडाल गढ़ी स्थित दो कमरे के आवासीय भवन में बुधवार शाम को संदिग्ध हालात में आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर और उसमें रखा सामान पूरी तरह से राख हो चुका था। परिवार वालों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। आग की सूचना मिलते ही भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल मौके पर पहुंचे और सूचना कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, एसडीएम को दी। एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को सात हजार की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। उन्होंने कहा कि घर और अंदर रखा सामान पूरी तरह जल गया है। घर को फिर से बनाने के लिए अलग से रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजी जाएगी। पीड़ित परिवार मजदूरी का काम करता है। परिवार में पति-पत्नी और दो बच्चे हैं। परिवार की रहने की व्यवस्था एक स्कूल में कर दी गई है। अग्निशमन अधिकारी शंकर चंद रमोला ने बताया कि शंभवत: शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed