फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A hostel and ICT lab will be constructed at a cost

Dehradun News: 6.66 करोड़ की लागत से बनेगा छात्रावास और आईसीटी लैब

Sun, 24 Dec 2023 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
A hostel and ICT lab will be constructed at a cost
I-वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया शिलान्यास
विज्ञापन

I

I-महाविद्यालय को डीम्ड यूनिवर्सिटी के रूप में स्थापित करने की मांगI

वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में 6.66 करोड़ की लागत से छात्रावास और आईसीटी लैब का निर्माण किया जाएगा। शनिवार को उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इसका शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय को मॉडल कॉलेज के रूप में विकसित किया जाएगा। प्राचार्य के 25 प्रतिशत पदों को लोक सेवा आयोग से भरा जाएगा। मेधावी और शोध करने वाले छात्रों को प्रति माह तीन से पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना से दी जाएगी।

डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि सरकार की मंशा महाविद्यालय स्तर पर ही छात्रों को रिसर्च और पीएचडी करने की सुविधा मुहैया कराने की है। विशेष पूंजीगत निवेश राज्य सेक्टर के तहत महाविद्यालय में 50 कंप्यूटर से लैस सूचना तकनीकी प्रयोगशाला (आईसीटी लैब) और छात्रों के लिए 50 बेड का छात्रावास तैयार किया जाएगा। निर्माण में करीब 6.66 करोड़ की लागत आएगी। निर्माण कार्य अक्टूबर 2024 में पूरा होगा। भूमि पूजन योग विज्ञान विभाग के आचार्य अनुज जोशी ने संपन्न कराया।
विज्ञापन




क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने उच्च शिक्षा मंत्री को महाविद्यालय की समस्याओं से अवगत कराया। महाविद्यालय को भविष्य में डीम्ड यूनिवर्सिटी के रूप में स्थापित करने की मांग की। कहा कि महाविद्यालय में पछवादून के साथ ही जौनसार बावर के छात्र पढ़ते हैं। उच्च शिक्षा मंत्री ने छात्र संघ पदाधिकारियों से भी वार्ता की। संचालन प्रोफेसर अरविंद अवस्थी ने किया। प्राचार्य प्रोफेसर जीआर सेमवाल ने मुख्य अतिथि को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष आशीष बिष्ट, वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर आरएस गंगवार, डॉ. राखी डिमरी, डॉ. रोशन केस्टवाल, डॉ. आरपी बडोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed