फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A group of youth attacked the Municipal Corporation team

Dehradun News: सड़क पर कूड़ा फेंकने से रोकने पर नगर निगम की टीम से मारपीट

Sun, 25 Aug 2024 12:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
A group of youth attacked the Municipal Corporation team
I- पाम सिटी गेट के पास सफाई करने पहुंची थी टीम, इंस्पेक्टर और सुपरवाइजर चोटिल
विज्ञापन

I

I
I

I- सफाई निरीक्षक ने पटेलनगर कोतवाली में दी तहरीर, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांगI

सड़क किनारे कूड़ा डालने से रोकने पर युवकों के समूह ने नगर निगम की टीम पर हमला कर दिया। मारपीट में मुख्य सफाई निरीक्षक और सुपरवाइजर चोटिल हुए हैं। मेडिकल कराने के बाद कर्मचारियों ने पटेलनगर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

दरअसल, नगर निगम की ओर से शहर में विभिन्न स्थानों पर सड़कों के किनारे रखे कूड़ेदान हटवा दिए गए हैं। इसके बावजूद इन स्थानों पर कूड़ा डाला जा रहा है। पाम सिटी गेट के पास भी कूड़े का ढेर लगा रहता है। शनिवार को मुख्य सफाई निरीक्षक विश्वनाथ चौहान के नेतृत्व में सुपरवाइजर प्रेम गौड़, अमित सहित दो अन्य कर्मचारी यहां सफाई के लिए पहुंचे थे। टीम सफाई कराने के बाद यहां कूड़ा न डालने के लिए लोगों को जागरूक कर रही थी। इसी दौरान सुबह साढ़े 10 बजे के करीब दो युवक स्कूटी पर पहुंचे और कूड़ा डालने लगे। टीम ने रोका तो आरोप है कि युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन




आरोप है कि युवक अपने साथी राहुल जुयाल और अन्य को बुला लाए। कुछ ही देर में करीब 15 युवक बाइकों पर सवार होकर मौके पर पहुंच गए और टीम के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसमें नगर निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक विश्वनाथ और सुपरवाइजर अमित चोटिल हो गए। इसके बाद सभी आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी कमल कुमार लुंठी का कहना है कि मामले में तहरीर मिल गई है, मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iगुस्साए कर्मचारियों ने नगर निगम में जड़ा तालाI

टीम ने घटना की जानकारी नगर आयुक्त और मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी को भी दी। घटना का पता लगते ही नगर निगम के कर्मचारियों ने आरोपी युवकों की गिरफ्तारी होने तक नगर निगम में ताला जड़ दिया। नगर निकाय कर्मचारी महासंघ के नेतृत्व में कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल को जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, कर जमा करने, भूमि अनुभाग, सफाई विभाग सहित तमाम विभाग के कर्मचारियों ने समर्थन दिया। इससे शहर की सफाई व्यवस्था लड़खड़ा सकती है।






Iमहासंघ ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापनI



मारपीट के विरोध में नगर निगम कर्मचारियों ने नगर आयुक्त गौरव कुमार से मुलाकात की। उन्होंने मांग की कि मारपीट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस संबंध में उन्होंने नगर आयुक्त को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed