{"_id":"5dded9fc8ebc3e54ad7177da","slug":"a-glimpse-of-yoga-will-be-seen-on-the-walls-in-rishikesh-dehradun-news-drn3274461149","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषिकेश में दीवारों पर दिखेगी योग की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषिकेश में दीवारों पर दिखेगी योग की झलक
विज्ञापन
धर्मनगरी ऋषिकेश में अब दीवारों पर योग की अद्भुत झलक देखने को मिलेेगी। देश-विदेश से ऋषिकेश आने वाले पर्यटकों में योग की ललक जगाने और इसके व्यापक प्रसार के लिए नमामि गंगे परियोजना के तहत जिला गंगा रक्षा समिति की ओर से शहर के आवासीय व व्यावसायिक भवनों की दीवारों पर पेंटिंग करायी जाएगी।
प्रभागीय वनाधिकारी व समिति के सचिव राजीव धीमान ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला सुरक्षा गंगा समिति ने इसका विस्तृत प्रस्ताव भी तैयार कर लिया है। योजना को धरातल पर उतारने के लिए एनजीओ और नवरत्न कंपनियों के साथ ही गैर सरकारी संगठनों की भी मदद ली जाएगी। इसमें कलाकार अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए योग के विभिन्न आसनों को दीवारों पर उकरेंगे। योजना के तहत ऋषिकेश के विभिन्न इलाकों में एयरपोर्ट की तर्ज पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस शौचालय भी बनाए जाएंगे।
सचिव धीमान ने बताया कि ऋषिकेश में हर साल लाखों लोग पहुंचते हैं और उन्हें शौचालय की बेहतर सुविधाएं नहीं मिल पातीं। ऐसे में पर्यटकों के लिए शहर के कई इलाकों में अत्याधुनिक शौचालय बनाए जाएंगे। बताया कि योजना को धरातल पर उतारने के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।