फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News Drop message to her sister and committed Suicide upset due to failure in UPSC

Dehradun: ओके बाए मैं जा रही हूं, लव यू बाए...लिखकर युवती ने की आत्महत्या, यूपीएससी में असफल होने से थी परेशान

Sat, 11 Jan 2025 06:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 11 Jan 2025 06:55 PM IST
सार

पुलिस को बताया कि वह यूपीएससी की तैयारी कर रही थी, लेकिन सफल नहीं हुई तो परेशान रहने लगी। उसका इलाज भी चल रहा था। उसने अपनी चचेरी बहन को चार बजे के बाद एक मैसेज किया था, जिसमें उसने ओके बाए मैं जा रही हूं, लव यू बाए...लिखा था।

विज्ञापन
Dehradun News Drop message to her sister and committed Suicide upset due to failure in UPSC
- फोटो : freepik.com

विस्तार

यूपीएससी की परीक्षा में असफल हुई एक युवती ने आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में पंखे के सहारे फंदे पर लटका मिला। आत्महत्या करने से पहले युवती ने अपनी बहन को मैसेज किया जिसमें उसने अंग्रेजी में ओके बाए मैं जा रही हूं, लव यू बाए...लिखा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एसओ प्रेमनगर गिरीश नेगी ने बताया कि प्रेमनगर के विंग नंबर दो में युवती की आत्महत्या की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। वहां देखा कि युवती बिस्तर पर पड़ी थी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसओ ने बताया कि युवती के परिजनों से इस संबंध में बात की गई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि परिवार के लोग जब सुबह उठे तो बेटी के कमरे का दरवाजा बंद था। उन्होंने दरवाजा खोला तो देखा कि वह पंखे के सहारे फंदे पर लटक रही थी। उसने अपनी चचेरी बहन को चार बजे के बाद एक मैसेज किया था, जिसमें उसने ओके बाए मैं जा रही हूं, लव यू बाए...लिखा था।
विज्ञापन


Uttarakhand: प्रदेश में 29 प्रतिशत बिजली दर बढ़ोतरी का प्रस्ताव, UPCL ने 15 फरवरी तक सुझाव मांगे
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि परिजनों के अनुसार वह चार बजे उठी थी। इसके बाद उसने अपने लिए चाय बनाई। लेकिन, आधा कप ही चाय पी थी। उसने आत्महत्या से ठीक पहले चचेरी बहन को मैसेज किया और फिर यह कदम उठा लिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह यूपीएससी की तैयारी कर रही थी, लेकिन सफल नहीं हुई तो परेशान रहने लगी। उसका इलाज भी चल रहा था। एसओ के अनुसार मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया था। अभी तक मामला आत्महत्या का ही लग रहा है। पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा। युवती का एक भाई दुबई में नौकरी करता है।I

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed