फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime cheated Rs 1 crore in name of making web series

Dehradun Crime: खुद का बताया फेमस डायरेक्टर, फिर वेब सीरीज बनाने के नाम पर ठगे सवा करोड़ रुपये

Thu, 04 Jan 2024 04:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 04 Jan 2024 04:03 PM IST
सार

धोखाधड़ी जेएसआर प्रोडक्शन के साथ हुई है। यह प्रोडक्शन कंपनी बंगाली कोठी के पास स्थित है।

विज्ञापन
Dehradun Crime cheated Rs 1 crore in name of making web series
ठगी - फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

दून की एक प्रोडक्शन कंपनी से मुंबई के जालसाज ने सवा करोड़ रुपये ठग लिए। जालसाज ने खुद को मुंबई का विख्यात डायरेक्टर बताया और एक वेब सीरिज बनाने का झांसा दिया। पीड़ित की शिकायत पर नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


एसओ नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी जेएसआर प्रोडक्शन के साथ हुई है। यह प्रोडक्शन कंपनी बंगाली कोठी के पास स्थित है। इसके पार्टनर तरुण सिंह रावत ने बताया कि उनकी कंपनी उत्तराखंड के साथ ही देश-विदेश में कई फिल्म, गाने, वेब सीरीज रिकॉर्ड कर चुकी है। कहा कि नवंबर 2021 में उनके पार्टनर जेद शेख ने उनकी मुलाकात चंद्रकांत सिंह निवासी प्रमुख हाईट्स प्रथम तल बीरा देसाई रोड अंधेरी वेस्ट मुंबई से कराई।
विज्ञापन


तरुण सिंह हरिद्वार बाईपास रोड पर जेएसआर होटल के संचालक हैं। उस होटल में ही आरोपी मिला। उसने अपना परिचय फिल्म इंडस्ट्री में बड़े डायरेक्टर के तौर पर दिया। कहा कि वह कई निर्माताओं के साथ फिल्म बना चुका है। इसके बाद वह जनवरी 2023 में फिर तरुण से मिला। झांसा दिया कि वह उनके प्रोडेक्शन हाउस के जरिए उत्तराखंड में ''''फैशन स्ट्रीट'''' नाम की वेब सीरीज बनाना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: 19 शहरों में दो साल के भीतर नई पेयजल योजनाओं से बुझेगी प्यास, अमृत-2 के पहले चरण में शुरू हुआ काम


यहां फिल्म रिकार्डिंग पर सब्सिडी का लालच भी आरोपी ने दिया। आरोप है कि उसने झांसा दिया कि अभिनेता हेमंत पांडेय समेत 17 जाने माने कलाकार अभिनय करेंगे। आरोप है कि इसके बाद चंद्रकांत ने कई बार उनका पूरे होटल को बुक कराने के साथ फिल्म प्रोडक्शन सारे सामन की बुकिंग करा दी। ऐसा कई बार किया और फिल्म रिकॉर्ड नहीं हुई। झांसा देता रहा है कि रिकॉर्डिंग होने पर वह पूरे नुकसान की भरपाई कर देगा।

आरोप है कि उसके झांसे में आकर पीड़ित को सवा करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ। चंद्रकांत का दिया गया चेक भी बाउंस हो गया। वेब सीरीज निर्माण को लेकर आरोपी ने अनुबंध भी किया था। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed