फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A fire broke out in the hotel from Bidi, causing chaos

बीड़ी से सुलगी होटल में आग, मची अफरातफरी

Sat, 11 Jan 2020 02:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
A fire broke out in the hotel from Bidi, causing chaos
मसूरी स्थित एक होटल में लगी आग के बाद उठता धुआं।
देहरादून/मसूरी। मसूरी पिक्चर पैलेस के पास एक होटल में सुबह आग लगने से अफरातफरी मच गई। मौके पर जुटे लोगों ने इस पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। सूचना पर पहुंचे अग्निशमनकर्मियों ने जैसे-तैसे आग बुझाई। बेसमेंट में रखा सामान जलकर राख हो गया है। बताया जा रहा है कोई मजदूर जलती बीड़ी पी कर बेसमेंट में फेंक गया था। गनीमत रही बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

घटनाक्रम के मुताबिक होटल ब्रेडवुड में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। बेसमेंट से धुआं निकलता देखकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। होटल कर्मी और इसमें रुके पर्यटक आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। लेकिन सभी नाकाम रहे। इसी बीच सूचना पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जैसेतैसे आग पर काबू पाया। लेकिन इससे पहले होटल तक पहुंचने में बर्फबारी के चलते दमकल कर्मियों को घटनास्थल तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम और फि सलन के कारण वाहनों को होटल तक आने में काफी समय लग गया। अग्निशमन अधिकारी सरदार सिंह चौहान ने बताया कि किसी मजदूर ने जलती बीड़ी पी कर फेंक दी थी। जिसके चलते बेसमेंट में आग लगी। उन्होंने बताया होटल के गोदाम में बेतरतीब तरीके से सामान रखा हुआ था। इससे भी आग पर काबू पाने में दिक्कत हुई। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि होटल में आग से बचाव के क्या इंतजाम थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed