फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A fine of 40 thousand rupees was imposed for irregularities in garbage collection

Dehradun News: कूड़ा उठान में अनियमितता पर 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया

Wed, 02 Oct 2024 04:46 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
A fine of 40 thousand rupees was imposed for irregularities in garbage collection
Iडोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में अनियमित्ता मिलने पर की गई कार्रवाई
विज्ञापन

I
Iचालान पर चालान के बाद भी कूड़ा उठान करने वाली तीनों कंपनियां के काम में कोई सुधार नहीं आया है। कर्मचारी ड्रेस कोड में नहीं दिख रहे हैं, सौ प्रतिशत कूड़ा उठान भी नहीं हो रहा है। मंगलवार को नगर निगम की टीम ने फिर अभियान चलाया।I
Iटीम ने कूड़ा एकत्रीकरण व्यवस्था के निरीक्षण में पाया कि इकॉन वाटरग्रेस वेस्ट मैनेजमेंट सर्विस ने आवंटित वार्डों में घर-घर कूड़ा उठान में अनियमितता की। इस पर उसके मासिक बिल से 27,440 रुपये की कटौती के आदेश दिए गए। वहीं, सनलाइट वेस्ट मैनेजमेंट और इकॉन वेस्ट मैनेजमेंट सॉल्यूशंस के वाहन पूरे नहीं मिलने और कर्मचारियों की वर्दी, आईडी कार्ड न पहनने के मामले में 1,700 और 900 का अर्थदंड लगाया गया। वसंत विहार क्षेत्र से अनियमित रूप से घर-घर कूड़ा एकत्र करने पर इकॉन वाटरग्रेस का 10,000 रुपये का चालान काटा गया। I
विज्ञापन

Iप्लास्टिक के इस्तेमाल पर किए चालान
I
Iदेहरादून। नगर निगम की टीम ने उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल के नेतृत्व निरंजनपुर मंडी में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया गया। इसके तहत चालानी कार्रवाई कर 1,48,800 का जुर्माना लगाया गया। टीम ने मंडी सचिव को निर्देशित किए कि मंडी में बाहर से सिंगल यूज प्लास्टिक की पैकिंग में कोई भी सब्जी, फल आदि न पहुंच पाएं। I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed