{"_id":"658dc9dd5be81143690748f4","slug":"a-fight-broke-out-between-two-parties-in-the-clementtown-dehradun-news-c-5-1-drn1032-317249-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: क्लेमेंटटाउन में दो पक्षों के झगड़े में पथराव, पांच पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: क्लेमेंटटाउन में दो पक्षों के झगड़े में पथराव, पांच पर मुकदमा
विज्ञापन
I- पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपियों के वाहनों को कब्जे में लियाI
क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान जमकर पथराव भी हुआ। झगड़े में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
क्लेमेंटटाउन थानाध्यक्ष शिशुपाल राणा ने बताया कि इस संबंध में बेल रोड निवासी कबीर भाटी ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि बुधवार रात को भानु गोयल, युग वालिया, चैतन्य, विवेक और प्रियांशु ने अपने 20 अन्य साथियों के साथ जबरन नीचे वाले फ्लैट में घुस गए। इसका विरोध किया तो आरोपियों ने घर के अंदर तोड़फोड कर दी और नकली पिस्टल भी दिखाई। फिर उसके सिर पर हमला कर दिया। वहां खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड भी की।
पीड़ित ने बताया कि शोर हुआ तो आसपास के मकानों में रहने वाले विश्वविद्यालय के छात्र नीचे आ गए। आरोपित अपनी एक कार, बुलेट, बाइक व स्कूटी वहां छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कहा कि बताया जा रहा है झगड़े में जमकर पथराव भी किया गया। इसमें वहां खड़े वाहनों के शीशे टूट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। क्लेमेंटटाउन थाना पुलिस ने पांच आरोपी भानु, युग वालिया, चैतन्य, विवेक और प्रियांशु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की जांच की जा रही है।