{"_id":"695c10ac105a2b351b016de5","slug":"a-criminal-with-a-reward-of-20-000-rupees-on-his-head-has-been-arrested-in-rishikesh-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: 20 हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार, गैंगस्टर एक्ट में वांछित था बिहारी, कई राज्यों में दर्जनों मुकदमें दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UK: 20 हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार, गैंगस्टर एक्ट में वांछित था बिहारी, कई राज्यों में दर्जनों मुकदमें दर्ज
Tue, 06 Jan 2026 12:59 AM IST
Digvijay Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 06 Jan 2026 12:59 AM IST
सार
गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी बिहारी उर्फ गंगा उर्फ गिदड़ा को रानीपोखरी पुलिस ने ऋषिकेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कई राज्यों में चोरी, लूट व अन्य आपराधिक घटनाओं के एक दर्जन से अधिक प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 20 हजार रुपये के इनामी बिहारी उर्फ गंगा उर्फ गिदड़ा को रानीपोखरी पुलिस ने ऋषिकेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कई राज्यों में चोरी, लूट व अन्य आपराधिक घटनाओं के एक दर्जन से अधिक प्राथमिकी दर्ज हैं।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष विकेंद्र चौधरी ने बताया कि काफी समय से कृष्ण कुमार उर्फ अण्डू (गैंग लीडर), लालू, मोहन लाल उर्फ चपेटा तथा बिहारी उर्फ गंगा उर्फ गिदड़ा वांछित चल रहे थे। एसएसपी देहरादून ने वांछित आरोपियों लालू, मोहन लाल उर्फ चपेटा एवं बिहारी उर्फ गंगा उर्फ गिदड़ा पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
मुखबिर की सूचना पर रविवार देर रात आरोपी बिहारी उर्फ गंगा उर्फ गिदड़ा निवासी रमपुरा थाना पसगवां जिला लखीमपुर खीरी यूपी को ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के समीप से गिरफ्तार किया गया। आरोपी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में था।
विज्ञापन