{"_id":"622900b2ff65ad09843f0952","slug":"a-case-against-a-person-for-grabbing-municipal-land-city-news-drn4060322136","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम की जमीन कब्जाने के आरोप में व्यक्ति पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम की जमीन कब्जाने के आरोप में व्यक्ति पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम की बेशकीमती जमीन को कब्जाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि उसने जमीन का टैक्स जमा किया और उसे अपने नाम कराने की कोशिश की। मामला पकड़ में आया तो चर्चाएं होने लगीं। इस पर अधिकारियों के कान खड़े हुए और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मुकदमे में अन्य लोगों के नाम भी शामिल हो सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक डालनवाला थाने के पास नगर निगम की एक जमीन है। चार बीघा से अधिक रकबे की यह जमीन काफी समय से चर्चाओं में है। पिछले दिनों तारीक अतहर नाम के व्यक्ति ने इसका टैक्स नगर निगम में जमा कर दिया। मामला चर्चा में आया तो नगर निगम पर सवाल उठने शुरू हुए। इसके बाद जांच शुरू की गई। निगम के कर निरीक्षक अनिरुद्ध चौधरी ने इसे लेकर सीनियर अधिकारियों को रिपोर्ट दी।
जांच में पाया गया कि जमीन को तारीक ने फर्जीवाड़े से अपने नाम दर्ज कराने की कोशिश की। जबकि, जमीन की कीमत करोड़ों रुपये है। ऐसे में नगर निगम की तरफ से मामले में केस दर्ज कराने के लिए शहर कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट भेजी गई। शहर कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त राजेश नैथानी की तहरीर पर आरोपी तारिक के खिलाफ नामजद अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस नगर निगम से दस्तावेज जुटाकर आरोपों की जांच करेगी।