फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A car parked outside the hotel burst into flames

Dehradun News: आग का गोला बनी होटल के बाहर खड़ी कार

Sun, 16 Nov 2025 07:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 07:13 PM IST
विज्ञापन
A car parked outside the hotel burst into flames
बल्लूपुर - पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर होटल के बाहर खड़ी कार में लगी आग। वीडियो ग्रैब
- होटलकर्मियों ने अग्निशमन यंत्रों से बुझाई आग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। निर्माणाधीन बल्लूपुर-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर महाराजा होटल के बाहर खड़ी कार में अचानक आग लग गई। वाहन चालक और अन्य तीन सवार होटल में भोजन कर रहे थे। होटलकर्मियों ने अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग कर आग पर काबू पाया। हालांकि अगलगी से कार काफी जल गई थी। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट माना जा रहा है।

कोतवाली प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि हरबर्टपुर चौकी क्षेत्र में बल्लूपुर-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार तड़के तीन बजे कार में आग लगने की सूचना मिली। होटलकर्मियों ने आग को अग्निशमन यंत्रों की मदद से बुझा दिया था। कार हिमाचल प्रदेश नंबर की थी, जो पांवटा से देहरादून की ओर जा रही थी। उसमें सवार चार लोग होटल में भोजन के लिए रुके थे। लोगों ने कार से आग की लपटें देखीं तो अफरातफरी मच गई। प्रथम दृष्टया शाॅर्ट सर्किट को कार में आग लगने का कारण बताया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बल्लूपुर - पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर होटल के बाहर खड़ी कार में लगी आग। वीडियो ग्रैब

बल्लूपुर - पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर होटल के बाहर खड़ी कार में लगी आग। वीडियो ग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed