फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A businessman was cheated of Rs 10 lakh in the name of selling a house

Dehradun News: मकान बेचने के नाम पर व्यापारी से ठगे 10 लाख रुपये

Tue, 26 Nov 2024 04:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
A businessman was cheated of Rs 10 lakh in the name of selling a house
I
विज्ञापन

II जालसाजों ने एक कारोबारी को मकान बेचने के नाम पर 10 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दंपती और उनके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ललित बंसल निवासी हरीपुरम जीएमएस रोड ने पुलिस को बताया कि मदन लाल चौधरी, उसकी पत्नी शोभा चौधरी और पुत्र मोहित चौधरी निवासी मधु विहार, साईं लोक कॉलोनी से एक संपत्ति को लेकर सौदा हुआ था। बंसल के अनुसार चौधरी परिवार से सौदा 2.35 करोड़ रुपये में हुआ था। गत 28 जून 2024 को अनुबंध किया गया जिसके आधार पर 10 लाख रुपये का चेक दे दिया गया। रजिस्ट्री की तिथि 28 नवंबर 2024 तय हुई। जब उन्होंने चौधरी परिवार से रजिस्ट्री कराने को कहा तो उन्होंने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। अब परिवार ने संपत्ति बेचने से इन्कार कर दिया। अब 25 लाख रुपये और मांग रहे हैं। एसओ वसंत विहार महादेव उनियाल ने बताया कि मामले में तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। I
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed