फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A 14-year-old girl was raped in the city Kotwal

Dehradun News: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद भारी बवाल, तोड़फोड़

Fri, 19 Jun 2026 02:17 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
A 14-year-old girl was raped in the city Kotwal
शहर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आने आई है। दुष्कर्म का आरोप मुस्लिम मकान मालिक के भांजे पर लगा है। इसकी सूचना मिलने के बाद भारी बवाल हो गया। बजरंग दल समेत हिंदू संगठनों से जुड़े युवा और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। आरोपी की दुकान और गोदाम में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पलटन बाजार में दुकानें बंद कराने का भी प्रयास हुआ। खबर लिखे जाने तक शहर कोतवाली क्षेत्र में तनाव बना हुआ था। पुलिस ने आरोपी को संरक्षण में ले लिया है। आरोप है कि एक मुस्लिम मकान मालिक के घर में हिंदू परिवार किराये पर रहता है। उनकी एक 14 साल की बेटी है। मकान मालिक के भांजे पर आरोप है कि वह किशोरी को जबरन बुधवार रात करीब एक बजे घर की दूसरी मंजिल पर बने बाथरूम में ले गया और दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

शुरुआती जांच में आरोपी भी नाबालिग बताया जा रहा है। पुलिस ने उसे संरक्षण में ले लिया है। पीड़िता की मां की ओर से शहर कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे धमकी दी गई कि अगर वह घटना की जानकारी किसी को दी तो उसे जान से मार दिया जाएगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed