फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अल्मोड़ा में पूर्व सैनिकों की रैली 17 को, भूतपूर्व सैनिक रैली एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन भी

अल्मोड़ा में पूर्व सैनिकों की रैली 17 को, भूतपूर्व सैनिक रैली एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन भी

Tue, 16 Apr 2019 08:44 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 16 Apr 2019 08:44 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा में पूर्व सैनिकों की रैली 17 को, भूतपूर्व सैनिक रैली एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन भी
फाइल फोटो

भारतीय सेना की सूर्या कमान के गरुड़ डिविजन की ओर से 17 अप्रैल को अल्मोड़ा के चौखुटिया (बखाली मैदान) में भूतपूर्व सैनिक रैली एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान गरुड़ डिविजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल मनोज कुमार कटियार भूतपूर्व सैनिकों के लिए कैंटीन का उद्घाटन भी करेंगे।

विज्ञापन


इसका लाभ चौखुटिया, भिकियासैन, सल्ट, स्यालदे, द्वाराहाट और गैरसैंण ब्लॉक में रहने वाले भूतपूर्व सैनिकों और वीर नारियों को मिलेगा। रैली के दौरान चयनित भूतपूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान छह दिव्यांग सैनिकों को मोबिलिटी उपकरण प्रदान किए जाएंगे। भूतपूर्व सैनिकों के लिए बैंक के स्टॉल एवं कई अन्य संस्थानों के विभिन्न स्टॉल लगाए जाएंगे। रैली स्थल पर चिकित्सा शिविर भी आयोजित होगा। इसमें निशुल्क दवाईयां वितरित की जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान कांगो ब्रिगेड के जवानों और स्कूली बच्चों की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed