फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मुख्यमंत्री ने किया जूनियर ट्रैफिक फोर्स का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने किया जूनियर ट्रैफिक फोर्स का शुभारंभ

Thu, 07 Feb 2019 06:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने किया जूनियर ट्रैफिक फोर्स का शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किया जूनियर ट्रैफिक फोर्स का शुभारंभ
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। राजधानी की यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए जूनियर ट्रैफिक फोर्स की मदद ली जाएगी। बुधवार को पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जूनियर ट्रैफिक फोर्स का शुभारंभ किया। पहले चरण में इस फोर्स में आठ स्कूलों के 324 बच्चों को शामिल किया गया है, जिन्हें सप्ताह में दो दिन प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों की बात का लोगों पर गहरा असर पड़ता है। जूनियर ट्रैफिक फोर्स (जेटीएफ) में शामिल हुए बच्चों के कंधों पर भी यातायात पुलिस सरीखी जिम्मेदारी होगी। उन्होंने अपने विदेश दौरों के अनुभवों को साझा किया। बताया कि विकसित देशों में किस तरह से यातायात नियमों का पालन किया जाता है। उन्होंने बताया कि जूनियर ट्रैफिक फोर्स का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है, जिसका भविष्य में सकारात्मक असर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी ने कहा कि बच्चों को फोर्स में शामिल करने का उद्देश्य ये है कि वह घर और समाज में ऐसा माहौल पैदा करें जिससे यातायात नियमों का पालन हो सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हम 50 फीसदी नियम पालन कराने में सफल हो पाए हैं, जिस दिन यह सौ प्रतिशत होगा, उस दिन प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में बहुत कमी आएगी। वर्तमान में प्रदेशभर में सड़क दुर्घटना में प्रतिवर्ष लगभग 1000 लोग जान गंवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने कहा कि यातायात किसी भी शहर का आइना होता है। यातायात सुधार में बहुत काम करने की जरूरत है। इस काम में जूनियर ट्रैफिक फोर्स भी सहायता करेगी। निदेशक यातायात केवल खुराना ने कहा कि यातायात सुधार के लिए पुलिस बेहतर प्रयास कर रही है। नियमों का उल्लंघन करने पर बीते वर्ष 16 लाख चालान किए गए हैं। अभी प्रदेश में यातायात नियमों के प्रति जागरुकता की कमी है। इसी कमी को दूर करने के लिए जूनियर ट्रैफिक फोर्स का शुभारंभ किया जा रहा है।
--
कैप पहनाकर किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने फोर्स में शामिल किए गए बच्चों को कैप पहनाकर शुभारंभ किया। इस फोर्स में सेंट थॉमस, जीजीआईसी राजपुर, पुलिस मॉडर्न स्कूल, समर वैली स्कूल, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, एमकेपी इंटर कॉलेज, कार्मन स्कूल और गांधी इंटर कॉलेज के 324 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इनमें 120 छात्राएं हैं।

---
नुक्कड़ नाटक से समझाया
कार्यक्रम के दौरान संभव ग्रुप की ओर से कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के जरिये लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने नाटक के माध्यम से समझाया कि किस तरह से नियमों का पालन न करने वालों को नुकसान उठाना पड़ता है। मूल्यवान जीवन जरा सी गलती के चलते नहीं रहता। संभव ग्रुप की इस प्रस्तुति पर मुख्यमंत्री ने भी उनकी सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed