फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आज सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे बेरोजगार

आज सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे बेरोजगार

Wed, 09 Jan 2019 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
आज सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे बेरोजगार
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

समूह ग के लिए सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण अनिवार्य करने की मांग को लेकर बेरोजगार बुधवार को सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के बैनर तले मंगलवार को बेरोजगारों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने बताया कि विभिन्न मांगों को लेकर बेरोजगार पिछले आठ दिनों से गांधी पार्क के मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन, सरकार की ओर से बेरोजगारों की मांग को अनदेखा किया जा रहा है। बताया कि सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए बेरोजगार बुधवार को सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द मांगें पूरी नहीं की गईं, तो संघ उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। बेरोजगारों को राज्य आंदोलनकारियों ने भी अपना समर्थन दिया। इस दौरान मनोज ध्यानी, लक्ष्मी प्रसाद थपलियाल, प्रदीप कुकरेती, विनोद असवाल, सुनील चौहान, राजेंद्र नेगी, रवि भंडारी, निशांत, पुरुषोत्तम, चंदन अधिकारी, खेमराज सिंह, नरेश चंद्र भट्ट, नितिन बड़ोनी, आशीष, मदन बिष्ट, मोहित मिश्रा, नवीन डोभाल, कमलकांत, वीरेश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------
जल्द शुरू की जाए रिक्त पदों पर भर्ती
देहरादून। उत्तराखंड बेरोजगार महासंघ ने विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की। इस संबंध में महासंघ के एक दल ने मंगलवार को कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत से मुलाकात की। महासंघ के अध्यक्ष दीपक डोभाल ने बताया कि वर्ष 2016-17 में समूह ग के विभिन्न पदों के लिए लगभग आठ लाख बेरोजगारों ने आवेदन किया। लेकिन, सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण अनिवार्य नहीं होने के कारण प्रदेश के युवाओं को देशभर के युवाओं से मुकाबला करना होगा। इस दौरान कमलेश भट्ट, विनोद तोमर, विवेक राज, नीरज बड़ोनी, संदीप कंडारी, हरपाल चौहान, अरविंद कैंतूरा, अजय शर्मा, प्रदीप चौहान, गिरीश रावत, मेहर राणा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed