{"_id":"5c1414cabdec2253ab42d138","slug":"91544819914-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब बूथ तक पहुंच सकेंगे दिव्यांग मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब बूथ तक पहुंच सकेंगे दिव्यांग मतदाता
Updated Sat, 15 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
चुनाव आयोग ने बूथ तक पहुंचने में असमर्थ दिव्यांगों मतदाताओं के लिए विशेष पहल शुरू की है। इसके तहत यदि कोई पैरों से दिव्यांग है तो, उसे व्हील चेयर पर बैठाकर बूथ तक पहुंचाया जाएगा। दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों के साथ एनएसएस कार्यकर्ता बूथ पर पहुंचकर मतदान करने में मद्द करेंगे। इसके तहत आयोग ने कुल 9335 में से 1976 दिव्यांगों को श्रेणीबद्ध किया है।
बता दें, अभी तक दिव्यांग भी सामान्य मतदाता के रूप में ही मताधिकार का प्रयोग करते हैं। ऐसे में विशिष्ट श्रेणी (पैरों से दिव्यांग, दृष्टिबाधित आदि) के दिव्यांग मतदान से वंचित रह जाते हैं। इसी के मद्देनजर हाल ही में निर्वाचन विभाग की ओर से कराए गए सर्वे के बाद समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाई गई। बैठक में निर्देश दिए गए कि मतदाता सूची में दिव्यांगों की संख्या बेहद कम है। ऐसे में शीघ्र अभियान चलाकर बचे हुए दिव्यांगों को मतदाता सूची में शामिल करने पर सहमति बनी।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी टीएस रावत ने बताया कि नए सॉफ्टवेयर के जरिए दिव्यांगों की श्रेणी को टैग किया जा रहा है। इसमें दिव्यांग अपना नाम, वोटर आईडी नंबर और दिव्यांगता का प्रकार दर्ज करा सकते हैं। इन्हीं सूचनाओं के आधार पर आगामी चुनावों में दिव्यांगों को मतदान बूथ तक पहुंचाने की सुविधा प्रदान की जाएगी।