{"_id":"5c1414bdbdec2253b011393b","slug":"91544819901-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालयों के शिक्षकों का आंदोलन स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालयों के शिक्षकों का आंदोलन स्थगित
Updated Sat, 15 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाविद्यालयों के शिक्षकों का आंदोलन स्थगित
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। महाविद्यालयों के शिक्षकों ने सातवां वेतनमान मिलने के फैसले के साथ ही अपना आंदोलन स्थगित कर दिया। शिक्षकों का आंदोलन 17 दिसंबर से प्रस्तावित था।
शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों को सातवां वेतनमान देने पर मुहर लग गई। सातवें वेतनमान के लिए आंदोलन की तैयारी में बैठे डिग्री शिक्षकों ने आंदोलन स्थगित कर दिया। उत्तराखंड विश्वविद्यालय-महाविद्यालय शिक्षक संघर्ष समिति के मुख्य संयोजक अजय अरोड़ा ने कहा कि वह सातवें वेतनमान के लिए 17 दिसंबर से आंदोलन शुरू होना था। इससे पहले ही प्रदेश सरकार ने वेतनमान की सिफारिशें लागू करने का फैसला लिया है। इस दौरान डॉ. डीके त्यागी, डॉ. यूएस राना, डॉ. राजेश पाल, डॉ. एचवी पंत आदि मौजूद रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री का आभार जताया है।