{"_id":"5bcb8cb0bdec22694e6b6ea4","slug":"91540066480-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन पार्षद पद के लिए दो नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन पार्षद पद के लिए दो नामांकन
Updated Sun, 21 Oct 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
नगर निगम चुनाव को लेकर शनिवार को पहले दिन पार्षद पद के लिए दो नामांकन पत्र दाखिल हुए। एक अन्य दावेदार का नामांकन पत्र अधूरा होने के कारण स्वीकार नहीं किया गया। वहीं मेयर पद के लिए शनिवार को किसी ने पर्चा दाखिल नहीं किया। हालांकि इस बीच नामांकन पत्र खरीदने वालों का जमावड़ा लगा रहा।
निकाय चुनाव के नामांकन के पहले दिन सुबह से ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की निगम परिसर स्थित नामांकनस्थल पर चहलकदमी शुरू हो गई थी। निगम में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को पुलिस जांच-पड़ताल के बाद ही अंदर भेज रही थी। दोपहर तक कोई भी प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल करने नहीं आया था। पहले दिन शाम पांच बजे तक पार्षद पद के लिए दो नामांकन पत्र दाखिल हुए। इसमें वार्ड-31 कौलागढ़ से राखी रावत तथा वार्ड 93 आरकेडिया-2 की नजमा ने निर्दलीय तौर पर नामांकन पत्र दाखिल किया है। वहीं, दूसरी ओर मेयर पद के लिए किसी ने भी नामांकन नहीं कराया।