{"_id":"5b9a9664867a557ecc3273f2","slug":"91536857700-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईको पार्क का पैसा लौटाने पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईको पार्क का पैसा लौटाने पर जताया रोष
Updated Thu, 13 Sep 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। रानीचौरी के डांडाचली में ईको पार्क बनाने के लिए शासन की ओर से वन विभाग को जारी की गई धनराशि लौटाने पर लोगों में रोष है।
बृहस्पतिवार चंबा क्षेत्र के ग्रामीणों ने उप प्रभागीय वनाधिकारी को बताया कि प्रस्तावित ईको पार्क और व्यू प्वाइंट बनाए जाने की प्रगति जाननी चाही। उन्होंने बताया कि कार्य के लिए 70 लाख पर्यटन विभाग से स्वीकृत हुए थे, जिसमें 55 लाख ईको पार्क और 15 लाख से व्यू प्वाइंट विकसित किया जाना था। ग्रामीणों ने कहा कि डांडाचली रमणीक पर्यटक स्थल है। यदि इसे विकसित किया जाए, तो यहां पर पर्यटकों की संख्या बढ़ सकती है। इस मौके राडस संस्था के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा, जीपी पंत, रघुवीर सिंह, सत्येंद्र धनोला, ओमप्रकाश उनियाल, विजय तड़ियाल, हर्षमणी चमोली, जितेंद्र उनियाल, वीरबल नेगी, राजवीर चौहान आदि के हस्ताक्षर थे। इस संबंध में एसडीओ वीके सिंह का कहना है कि वन अधिनियम के तहत यहां पर निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता है। इसलिए धनराशि वापस भेजी गई है।