{"_id":"5b8853ed42c792465274bb28","slug":"91535661037-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी जत्थे ने पीएम से मांगी तीर्थस्थलों पर जाने की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तानी जत्थे ने पीएम से मांगी तीर्थस्थलों पर जाने की अनुमति
Updated Fri, 31 Aug 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी जत्थे ने पीएम से मांगी तीर्थस्थलों पर जाने की अनुमति
ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। पाकिस्तान के विभिन्न प्रांतों से भारत के तीर्थ स्थलों का भ्रमण करने हिंदू व सिख समुदाय के लगभग 100 पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों का जत्था मसूरी पहुंचा। बृहस्पतिवार को मसूरी पहुंचे तीर्थयात्रियों ने बताया कि वह भारत में तीर्थस्थलों के दर्शन करने आए हैं, लेकिन हमें अमृतसर, हेमकुंड साहिब, शीशगंज गुरुद्वारा दिल्ली के दर्शन करने नहीं जाने दिया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तीर्थ स्थलों पर जाने की अनुमति देने की गुहार लगाई है।
सिंध प्रांत के तीर्थयात्री किशोर कुमार ने बताया कि पाकिस्तान के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री इमरान खान से वहां की आवाम को बहुत उम्मीदें हैं। दोनों देशों के लोग चाहते हैं कि आपसी संबंध सुधरें। तीर्थयात्रियों के जत्थे में लगभग तीन दर्जन महिलाएं शामिल हैं। इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब गांधी चौक प्रबंधन समिति के जीएस मनचंदा और कैप्टन कंवलजीत सिंह आदि मौजूद रहे।