फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रायपुर रोड पर ध्वस्त किए 61 अतिक्रमण

रायपुर रोड पर ध्वस्त किए 61 अतिक्रमण

Sat, 04 Aug 2018 02:08 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
रायपुर रोड पर ध्वस्त किए 61 अतिक्रमण
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

टास्क फोर्स ने शुक्रवार को रायपुर रोड पर अभियान चलाकर 61 अतिक्रमण ध्वस्त किए और 125 अतिक्रमण पर लाल निशान लगाया। वहीं, अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश का कहना है कि नगर निगम क्षेत्र में किसी सूरत में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अच्छा रहेगा कि जिन लोगों ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया है, वे खुद ध्वस्त कर दें, नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई अभी जारी रहेगी। उन्होंने अधिकारियों को अभियान में ढिलाई न बरतने और अतिक्रमण हटाने के बाद मलबे के भी तुरंत निस्तारण के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में अगर मलबा नहीं उठेगा तो लोगों को दिक्कतें आएंगी। अभियान के दौरान आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। अतिक्रमण हटाओ अभियान टास्क फोर्स के प्रभारी एवं एमडीडीए उपाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि शहर के मुख्य मार्गों से 60 से 65 प्रतिशत तक अतिक्रमण हटा दिया गया है। जल्द ही शेष अतिक्रमण को भी ध्वस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सड़कों का ट्रापिकल सर्वे लोक निर्माण विभाग एवं स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कराया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत शुक्रवार को टीम ने रायपुर रोड पर अभियान चलाया। इस दौरान पूर्व में चिह्नित किए गए अतिक्रमण नहीं हटाने पर उसे ध्वस्त किया। टीम को देख अतिक्रमणकारी खुद ही उसे ध्वस्त करने में जुट गए। टीम ने कई जगहों पर जेसीबी से अतिक्रमण ढहाया। अब तक 3256 अतिक्रमण ध्वस्त करने के साथ ही 6181 अतिक्रमण चिह्नित किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आज यहां चलेगा अभियान
टास्क फोर्स शनिवार को रायपुर स्थित तपोवन मार्ग पर अभियान चलाएगी। इसके अलावा अतिक्रमण चिह्नीकरण का कार्य भी किया जाएगा। बारिश होने के चलते शनिवार को अभियान प्रभावित होने की आशंका है। अधिकारियों के मुताबिक, बारिश अधिक होने की स्थिति में अभियान नहीं चलाया जाएगा। ऐसी स्थिति में टीम को आपदा प्रबंधन के कार्यों में लगाया जाएगा ताकि राहत एवं बचाव कार्य बाधित न हो।
--
अतिक्रमण के खिलाफ हुई कार्रवाई का रिपोर्ट कार्ड
जोन चिह्नित अतिक्रमण ध्वस्तीकरण सीलिंग
1 1070 566 -
2 1842 602 12
3 841 394 60
4 2328 1739 36
कुल 6181 3256 198
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed