{"_id":"5b42754c4f1c1b3d5e8b4767","slug":"91531082060-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई अब दून में देगा शिक्षकों को प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई अब दून में देगा शिक्षकों को प्रशिक्षण
Updated Mon, 09 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
सीबीएसई देहरादून की ओर से अब दून में ही उत्तराखंड और पश्चिमी यूपी के स्कूल शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। बोर्ड को सरकार से 0.7540 हेक्टेयर भूमि मिल गई है। इस पर अक्तूबर तक बोर्ड अपना कार्यालय और ट्रेनिंग सेंटर बनाने का काम शुरू करेगा। पांच साल से सीबीएसई का दून में कार्यालय बनने के बाद जमीन की तलाश थी। इस बीच कई बार जमीन न मिलने की वजह से कार्यालय यूपी में शिफ्ट होने की चर्चाएं भी चलीं।
सीबीएसई के क्षेत्रीय अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार दून विश्वविद्यालय के पास 0.7540 हेक्टेयर भूमि मिल गई है। इसकी रजिस्ट्री सीबीएसई के नाम हो गई है। अब बोर्ड आगे की प्रक्रिया के तहत यहां निर्माण कार्य शुरू कराएगा। सीबीएसई ने वर्ष 2013 में देहरादून में क्षेत्रीय कार्यालय खोला था। इस कार्यालय में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भी 21 जिलों के स्कूलों को शामिल किया गया था। पांच साल से सीबीएसई को राज्य सरकार की ओर से कार्यालय के लिए जमीन नहीं मिल पाई थी।
अब बोर्ड ने 5.25 करोड़ रुपये से यह जमीन खरीदी है। सीबीएसई के इस कार्यालय में न केवल बोर्ड के संबद्धता से लेकर परीक्षा तक के सभी काम होंगे बल्कि यहां शिक्षकों के प्रशिक्षण का भी काम किया जाएगा। पूरे रीजन के शिक्षकों के लिए यहां प्रशिक्षण केंद्र खोलने की योजना है। वर्तमान में देहरादून रीजन से करीब 1250 स्कूल संबद्ध हैं। इन सभी स्कूलों से जुड़े काम अब नियत तौर पर यहीं से होंगे। इससे न केवल उत्तराखंड बल्कि पश्चिमी यूपी के लिए भी इलाहाबाद के मुकाबले यहां काम कराना सुविधाजनक होगा।
विज्ञापन
--
अमर उजाला ने चलाया अभियान
सीबीएसई की जमीन मामले में अमर उजाला ने लगातार अभियान चलाया। इसके तहत जमीन मिलने में आने वाली सरकारी अड़चनों को भी प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। आखिरकार बोर्ड को जमीन मिली तो इससे देहरादून और उत्तराखंड को लाभ मिलेगा।