{"_id":"5ac930254f1c1bd4618b625f","slug":"91523134501-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई विभाग कर्मचारियोें का विधानसभा घेराव 12 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई विभाग कर्मचारियोें का विधानसभा घेराव 12 को
Updated Sun, 08 Apr 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
एसीपी, वेतन, पेंशन समेत सात सूत्री मांगों को लेकर पीडब्ल्यूडी-सिंचाई संयुक्त कर्मचारी मोर्चा लामबंद हो गया है। मोर्चा ने 12 अप्रैल को सचिवालय घेराव की चेतावनी दी है।
शनिवार को हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बाबू खान और प्रदेश महामंत्री बरखूलाल मौर्य ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद वर्कचार्ज की सभी सेवाओं को कर्मचारियों को पेंशन का लाभ नही दिया जा रहा है। अदालत के फैसले के अनुरूप दैनिक वेतन, आउटसोर्स को कर्मचारियों को नियमित कर्मियों की भांति समान कार्य के लिए समान वेतन नहीं दिया जा रहा है। साल 2005 के बाद कार्य प्रभावित अधिष्ठान से नियमित हुए कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ भी नहीं मिल रहा है। विभागों मेें कार्यरत दैनिक वेतन, वर्कचार्ज, आउटसोर्स कर्मियों को रिक्त पदों के सापेक्ष नियमित नहीं किया जा रहा है। बैठक में कर्मचारियों को पीएफ, सामूहिक बीमा सहित नियमित कर्मचारियों की भांति सभी सुविधाएं देने, फील्ड मेें कार्यरत कर्मचारियों को वाहन भत्तों की सुविधा देने, वाहन भत्तों की कटौती पर रोक लगाने की मांग भी उठाई गई। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि कई बार शासन को अवगत कराने के बाद भी उनकी मांगों पर अमल नहीं किया गया। मांगें पूरी न होने पर वे 12 अप्रैल को सचिवालय का घेराव करेंगे। बैठक में बैठक में ओमप्रकाश भट्ट, जयपाल सिंह, विजय प्रसाद कांडपाल, टीका सिंह, सुभाष, हरीश, जयपाल सिंह, श्यामसुंदर, रामलौटन, उत्तम सिंह, प्रमोद कुमार, विजेंद्र गुंसाई समेत कई कर्मचारी नेता उपस्थित थे।