फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   वैभव की गेंदबाजी से जीता एनएससी

वैभव की गेंदबाजी से जीता एनएससी

Fri, 23 Mar 2018 01:55 AM IST
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
वैभव की गेंदबाजी से जीता एनएससी
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

प्रथम जूनियर क्रिकेट लीग (अंडर-13) में वैभव की शानदार गेंदबाजी के दम पर नेशनल स्कूल ऑफ क्रिकेट (एनएससी) ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज (एमपीएससी) ‘बी’ को नौ विकेट से हरा दिया।

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में बृहस्पतिवार को एनएससी ने टॉस जीतकर स्पोर्ट्स कॉलेज को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। स्पोर्ट्स कॉलेज की पूरी टीम 10.3 ओवर में 54 रनों पर ढेर हो गई। संतोष कुमार ने सबसे ज्यादा 19 और अंकित ने 10 रन बनाए। एनएससी के वैभव तिवारी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच ओवर में 21 रन देकर पांच विकेट झटके। विप्लव नौटियाल और अभिजीत पाठक ने वैभव का पूरा साथ दिया और दो-दो विकेट चटकाए। छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनएससी ने 5.2 ओवर में एक विकेट खोकर आसान जीत हासिल कर ली। अभ्युदय ने नाबाद 25 और आयुष्मान ने नाबाद 17 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed