{"_id":"5a8f25914f1c1b8e238ba39b","slug":"91519330705-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वाराहाट के मनीष ने जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वाराहाट के मनीष ने जीती
Updated Fri, 23 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
प्राविधिक शिक्षा विभाग की खेलकूद प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज मैदान में शुरू हुई। प्रतियोगिता के पहले दिन अलग-अलग वर्गों की चार प्रतियोगिताएं हुईं। 800 मी दौड़ में द्वाराहाट के मनीष कुमार ने पहला स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के शुभारंभ मौके पर अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने खिलाड़ियों से खेल भावना का परिचय देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल में जीत और हार से ज्यादा महत्वपूर्ण हिस्सा लेना है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क रहता है और खेल फिट रहने का सबसे अच्छा माध्यम है। प्रतियोगिता के पहले दिन चार अलग-अलग प्रतियोगिताएं हुईं। बालक वर्ग की 800 मी दौड़ में द्वाराहाट के मनीष कुमार पहले, देहरादून के नागेंद्र दूसरे और काशीपुर के विजय तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग की लंबी कूद में थलनदी की ऋतु पहले, नैनीताल की ऋचा दूसरे और द्वाराहाट की लता गोस्वामी तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में श्रीनगर के संजू भट्ट को पहला, खटीमा के करन को दूसरा और श्रीनगर के शुभम को तीसरा स्थान मिला। चक्का फेंक पुरुष वर्ग में रुड़की के शिवांश पहले, श्रीनगर के सूरज पाल दूसरे और देहरादून के मनीष रावत तीसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर डॉ. पंकज पांडेय, आपरी गुप्ता, डॉ. मुकेश पांडेय, देशराज, राजीव सिंह, एके सक्सेना, एसके वर्मा, सुरेश कुमार, एमके कन्याल, सुनील कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।