{"_id":"5a3acb804f1c1bce408be532","slug":"91513802624-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी क्लीनिकों का औचक निरीक्षण, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी क्लीनिकों का औचक निरीक्षण, हड़कंप
Updated Thu, 21 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
निजी क्लीनिकों में अप्रशिक्षित डॉक्टरों के प्रैक्टिस करने की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जनपद के क्लीनिकों का निरीक्षण किया। नौ क्लीनिकों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर डॉक्टरों के शैक्षणिक प्रमाण-पत्र के साथ जवाब मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभाग की ओर से क्लीनिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम के निरीक्षण से क्लीनिक संचालकों में हड़कंप मच गया।
विभाग की टीम ने मेन मार्केट सहसपुर स्थित डेंटल क्लीनिक, मंदिर वाली गली सहसपुर स्थित डेंटल केयर, मैन रोड सेलाकुई स्थित क्लीनिक, चकराता रोड सहसपुर स्थित क्लीनिक, डायग्नोस्टिक सेंटर आदि का औचक निरीक्षण किया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. वाईएस थपलियाल ने कहा कि कुल नौ क्लीनिकों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कुछ क्लीनिकों में अप्रशिक्षित डॉक्टर हैं। वहीं, यह क्लीनिकल स्टेब्लिसमेंट एक्ट के तहत भी पंजीकृत नहीं हैं। ऐसे क्लीनिकों में कार्यरत डॉक्टरों से उनकी डिग्री एवं अन्य प्रमाण पत्र मांगे गए हैं। यदि यह फर्जी मिले तो संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। औचक निरीक्षण करने वालों में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्मिक डॉ. दयाल शरण, वरिष्ठ पैथोलोजिस्ट गांधी शताब्दी नेत्र चिकित्सालय डॉ. एनके मिश्रा, वरिष्ठ सहायक अजय कनौजिया शामिल रहे।