{"_id":"595d2a574f1c1b6e508b45fc","slug":"91499277911-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने को अब जेएम उतरे मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने को अब जेएम उतरे मैदान में
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
रुड़की।
कांवड़ यात्रा से पहले सड़कों से अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन का अभियान जारी रहा। बुधवार को तो खुद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मोर्चा संभालते हुए नगर निगम चौक से मलकपुर चुंगी मार्ग से अतिक्रमण हटवाकर सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया।
अगले सप्ताह से कांवड़ यात्रा शुरू हो जाएगी। कांवड़ यात्रा में शिवभक्त हरिद्वार से गंगा जल लेकर अपने गंतव्य की ओर जाते हैं, लेकिन जिन रास्तों से शिवभक्त आते और जाते हैं, उन रास्तों पर अस्थाई दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। जिससे कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को शहर से आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसी के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन कांवड़ पटरी मार्ग से लेकर अन्य मार्गों को अतिक्रमण से मुक्त कराने में लगा हुआ है। जिससे शिवभक्तों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए मंगलवार को एएसडीएम प्रेमलाल की ओर से नगर निगम चौक से बोट क्लब तक अस्थाई अतिक्रमण हटा दिया गया था, इसी क्रम में बुधवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित ने खुद पुलिस बल के साथ नगर निगम चौक से मलकपुर चुंगी मार्ग तक अतिक्रमण हटवाया । इस दौरान सड़क किनारे लगे ठेली, रेहड़ी, खोखे हटवाए गए। इसके अलावा अन्य दुकानदारों को बृहस्पतिवार तक स्वयं अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई। प्रशासन का कहना है कि अभी अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा। जिससे कांवड़ से पहले सभी अतिक्रमण को हटाकर कांवडिय़ों की राह आसान की जा सके।