{"_id":"594ea3664f1c1b83688b4587","slug":"91498325862-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्ति विभाग ने छापेमारी कर पकड़े 17 सिलेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्ति विभाग ने छापेमारी कर पकड़े 17 सिलेंडर
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
पूर्ति विभाग की टीम ने शनिवार को रोड़ीबेलवाला क्षेत्र के ढाबों पर छापेमारी कर 17 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। ढाबा संचालकों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है। छापेमारी के दौरान कई ढाबा संचालक भाग खड़े हुए।
हरिद्वार में इन दिनों यात्रा सीजन के चलते श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। होटल ढाबों पर सिलेंडरों की खपत बढ़ने से घरेलू गैस सिलेंडरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। विभाग को लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थी। शनिवार को सप्लाई इंस्पेक्टर बिंदू नेगी, पंकज बड़थ्वाल, पूनम देवी सहित एक टीम रोड़ीबेलवाला क्षेत्र पहुंची। यहां सीसीआर के आसपास और चंडी पुल मार्ग पर बने ढाबों पर छापेमारी की गई। इस दौरान टीम ने 17 घरेलू गैस सिलेंडर पकड़े। छापेमारी होती देख ढाबा संचालकों में हड़कंप मच गया। कुछ संचालक तो दुकान छोड़कर भाग निकले। टीम ने सिलेंडर जब्त कर लिए। जिला पूर्ति अधिकारी राहुल शर्मा ने बताया कि ढाबों पर घरेलू सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई भी की जा रही है। अभियान लगातार जारी रहेगा।