फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हरिद्वार में भी गरीबों को उजाड़ने की तैयारी

हरिद्वार में भी गरीबों को उजाड़ने की तैयारी

Sat, 24 Jun 2017 11:07 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
हरिद्वार में भी गरीबों को उजाड़ने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरिद्वार।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने प्रदेश सरकार के 100 दिन के कार्यकाल को निराशाजनक बताया। कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यों को नया रूप देकर भाजपा नेता विकास की बात कर रहे हैं। कहा कि स्मार्ट सिटी की अवधारणा स्पष्ट नहीं है, लेकिन गरीबों को उजाड़ने का काम होने लगा है। 100 साल से पुराने मकानों को भी तोड़ा जा रहा है। उन्हें बसाने की बात तो दूर मुआवजा तक नहीं दिया जा रहा है। देहरादून के बाद अब हरिद्वार की बारी है, यहां पर भी शीघ्र ही बुल्डोजर चलने वाला है।
शनिवार को प्रेसक्लब में पत्रकार वार्ता में किशोर उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश में कतई नहीं लग रहा है कि कोई सरकार नाम की चीज है। बहुमत के बावजूद मुख्यमंत्री फैसले नहीं ले पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के एक सौ दिनों में ही परेड ग्राउंड में प्रदर्शन के टेंट लगना सरकार की कार्यशैली पर सवाल है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने बताया कि प्रदेश सरकार के खिलाफ किसानों की चार मांगों को लेकर पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

किशोर उपाध्याय ने कहा कि विधानसभा सत्र में एनएच घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की घोषणा के मामले का कोई पता नहीं। पूर्व की कांग्रेस सरकार को बदनाम करने वाले बताएं कि कितने मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के मामले निकले और कितनों को जेल भेजा। उन्होंन ेकहा कि 15 दिनों में गन्ने का भुगतान, किसानों के ऋण माफी जैसे प्रलोभनों पर 100 दिनों में सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं आया। हाईवे पर जाम ही जाम होने के बाद भी कहीं भी पुलिस नहीं दिखाई दे रही है। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष अंशुल श्रीकुंज, ओपी चौहान, बीएस तेजियान, अशोक उपाध्याय, लक्ष्मण सिंह पुंडीर, कैलाश प्रधान, सुमित तिवारी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी और योगी के क्षेत्र में विकास नहीं
किशोर उपाध्याय ने बताया कि वे यूपी में घूमकर आए हैं। वहां पर भी सरकार फ्लॉप हो चुकी है। अपराध का नया रिकार्ड बन गया है। सरेआम हत्या, बलात्कार, लूट, डकैती हो रही है। मुख्यमंत्री योगी के क्षेत्र गोरखपुर और प्रधानमंत्री के क्षेत्र बनारस में गंदगी और सड़कों का बुरा हाल है। किसानों के ऋण माफ नहीं हुए और अब बिजली भी गायब हो चुकी है। यूपी के हर वर्ग का मतदाता अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed