फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्वैच्छिक चकबंदी को आगे आए 40 परिवार

स्वैच्छिक चकबंदी को आगे आए 40 परिवार

Mon, 12 Jun 2017 10:27 PM IST
Updated Mon, 12 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
स्वैच्छिक चकबंदी को आगे आए 40 परिवार
कंडीसौड़ (टिहरी)। स्वैच्छिक चकबंदी करने को बगोड़ी गांव के 40 परिवार आगे आए हैं। गांव में चकबंदी लागू करने को स्थानीय लोगों की ओर से सरकार को प्रस्ताव दिया गया है। कहा चकबंदी लागू होने से उनके खेतों तक जंगली जानवर नहीं पहुंच पाएंगे। गांव से बढ़ रहा पलायन भी थमेगा।
विज्ञापन

थौलधार ब्लॉक के बगोड़ी गांव में बड़ी मात्रा में मटर, गोभी, मूली की खेती की जाती है। इसके अलावा बगोड़ी गांव में पर्याप्त मात्रा में गेहूं और धान की पैदावार भी होती है, लेकिन जंगली सुअर किसानों की मेहनत पर पानी फेर देते हैं। इस समस्या से परेशान होकर वर्तमान समय में गांव में रहने वाले 40 परिवारों की ओर से सरकार को स्वैच्छिक चकबंदी करने का प्रस्ताव दिया गया है। काश्तकार लाखीराम उनियाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उनके गांव में 200 नाली से अधिक भूमि इधर-उधर बिखरी पड़ी हुई है। इस पर वे काश्तकारी करते हैं, लेकिन जंगली जानवर रात को खेतों में पहुंचकर सब्जी और फसलों को रौंदकर नष्ट कर देते हैं, इसलिए वे चाहते हैं कि शासन स्तर से बगोड़ी गांव में चकबंदी लागू की जाए।
विज्ञापन

कहा कि खेती से हो रहे नुकसान को देखते हुए गांव में रहने वाले 15 परिवार पहले ही अन्यंत्र पलायन कर चुके हैं। यदि सरकार गांव में चकबंदी लागू कर खेती की सुरक्षा के लिए तारबाड़ कर दे तो गांव के सभी परिवार खेती कर आर्थिक रूप से मजबूत हो सकते हैं। चकबंदी लागू करने की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों की ओर से कृषि मंत्री सुबोध उनियाल को प्रस्ताव सौंपा गया। बैठक में ऋषिराम जोशी, जीतराम जोशी, किशोर लाल, सुलोचना जोशी, भगवती प्रसाद, मनोहर लाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed