फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   90 crore approved for the treatment of Farasu and Chamdhar landslide zones: Dr. Dhan Singh

Dehradun News: फरासू व चमधार भूस्खलन जोन के ट्रीटमेंट के लिए 90 करोड़ स्वीकृतः डॉ. धन सिंह

Sat, 29 Nov 2025 07:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 07:45 PM IST
विज्ञापन
90 crore approved for the treatment of Farasu and Chamdhar landslide zones: Dr. Dhan Singh
मजरा महादेव-सौठ मोटरमार्ग पीडब्ल्यूडी को हस्तांतरित करने के निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग सात पर यातायात बाधित न हो इसके लिए फरासू व चमधार में भूस्खलन जोन का ट्रीटमेंट किया जाएगा। इसके लिए 90 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।

शिक्षा मंत्री ने शासकीय आवास पर विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के संबंध में बैठक ली। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पीएमजीएसवाई के तहत बनी सड़कों को लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित किया जाएगा। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि फरासू के लिए 53 करोड़ जबकि चमधार क्षेत्र में ट्रीटमेंट के लिए 37 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। शीघ्र ही दोनों जगहों पर ट्रीटमेंट कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसे जनसामान्य व तीर्थयात्री सुगम व सुरक्षित आवागमन कर सकेंगे। डॉ. रावत ने कहा कि पीएमजीएसवाई के तहत झाला-ग्वाड मोटरमार्ग व हिंवालीधार-सिरतोली मोटर मार्ग को स्वीकृति दे दी गई है। विभागीय अधिकारियों को माण्डाखाल-सरणा-चोपड्यूं मोटरमार्ग की स्वीकृति एवं श्रीनगर में पंचपीपल से स्वीत तक एलिवेटेड रोड़ की शीघ्र डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। मजरा महादेव-सौठ मोटर मार्ग को जल्द लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित करने को कहा है। इसके अलावा चंगीन, कुठखाल, कठ्यूड़ मोटरमार्ग के सुधारीकरण, जल्लू गांव के मोटरमार्ग, गडोली, डुंगरी, जाख-अक्सोड़ा मोटरमार्ग का डामरीकरण एवं चपलोड़ी व फल्द्वाड़ी मोटर मार्ग के अवशेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। बैठक में सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज पाण्डेय, अपर सचिव दिनेश कुमार, प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग राजेश शर्मा, मुख्य अभियंता पीएमजीएसवाई एसके पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed